Kolkata doctor rape-murder: डॉक्‍टर के साथ उस रात डिनर करने वाले 4 जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने भेजा समन

Kolkata doctor rape-murder: रेजिडेंट डॉक्‍टर बलात्‍कार केस में कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चार ट्रेनी डॉक्‍टरों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ये वो चार ट्रेनी डॉक्‍टर हैं जिन्‍होंने उस रात रेजिडेंट डॉक्‍टर के साथ डिनर किया था। पुलिस ने इन चारों डॉक्‍टरों के अलावा मेडिकल कॉलेज के कुछ अन्‍य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

सूत्रों के अनुसार कोलकाता डॉक्टर बलात्कार हत्‍याकांड केस में कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के एक विभाग प्रमुख, एक सहायक सुपर, कुछ मेल- फीमेल नर्सों, ग्रुप-डी स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को भी बुलाया है।

Kolkata doctor rape-murder

महिला जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले के विरोध में पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी है। जूनियर डॉक्टर हत्या की मजिस्ट्रेट जांच की मांग कर रहें है। याद रहे सीएम ममता बनर्जी ने पुलिस को अपनी जांच पूरी करने के लिए पुलिस को 14 अगस्त तक की समयसीमा दी है।

बता दें रविवार तक जूनियर डॉक्टर इस मर्डर और हत्‍या केस के विरोध में केवल इमरजेंसी ड्यूटी ही कर रहे थे लेकिन सोमवार सुबह से उन्होंने सारा काम बंद कर दिया।

जूनियर डॉक्‍टरों की हड़ताल ने पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। मरीजों की देखभाल के लिए जूनियर डॉक्टरों के ना आने के कारण बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) में लंबी कतारें देखी गईं। राज्य सरकार ने अस्‍पतालों में जूनियर डॉक्‍टरों की हड़ताल के चलते सीनियर डॉक्टरों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी थी।

बता दें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बीती शुक्रवार को महिला डॉक्‍टर का शव विभत्‍स हालत में मिला था। इस केस में शनिवार को पुलिस ने संजय रॉय नाम के एक नागरिक स्‍वयंसेवक को अरेस्‍ट किया है।

रेजिडेंट डॉक्‍टर की हत्‍या और मर्डर केस में बवाल मचने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मृतक डॉक्‍टर के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने कोलकाता पुलिस को मामले को सुलझाने के लिए 18 अगस्त की समयसीमा तय की और चेतावनी दी कि अगर वे ऐसा करने में विफल रहे तो वे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+