Kolebira Bypoll: कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है कोलेबिरा सीट की जीत

रांची। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को झारखंड के उपचुनाव में भी तगड़ा झटका लगा है, राज्य की कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नमन बिक्सल कोंगारी ने 9658 वोटों से जीत दर्ज करके BJP को करारी मात दी है, उन्होंने इस सीट पर बीजेपी के बसंत सोरेंग को हराया है, तो वहीं राष्ट्रीय सेंगल पार्टी के उम्मीदवार यहां तीसरे नबंर रहे हैं जबकि पूर्व विधायक और जेएमएम समर्थन प्राप्त मेनन एक्का को वहां की जनता ने नकारते हुए चौथे नबंर पर जगह दी है।

कोलेबिरा सीट पर कांग्रेस की जीत काफी महत्वपूर्ण

कोलेबिरा सीट पर कांग्रेस की जीत काफी महत्वपूर्ण

इस बार महागठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल झामुमो, राजद का समर्थन न मिलने के बाद भी कोलेबिरा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली। आपको बता दें कि विधानसभा के कार्यकाल में छह उप चुनाव हुए हैं, जिसमें सिर्फ गोड्डा में ही भाजपा की जीत हुई, बाकी अन्य उप चुनाव लोहरदगा, सिल्ली, गोमिया, पांकी और कोलेबिरा उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार झेलनी पड़ी है।

महागठबंधन में सीटों की दावेदारी में मजबूत होगी कांग्रेस

महागठबंधन में सीटों की दावेदारी में मजबूत होगी कांग्रेस

विपक्षी दल झामुमो को कांग्रेस की इस जीत से महागठबंधन पर भी असर पड़ने वाला है क्योंकि इससे कांग्रेस की स्थिति सुधरेगी और दूसरे दलों पर वो दवाब भी बना पाएगी।

झामुमो को लगा तगड़ा झटका

कोलेबिरा उपचुनाव के पहले कांग्रेस ने झामुमो का समर्थन पाने के लिए प्रयास किया था हालांकि झामुमो ने अपने आप को धर्मसंकट में रहने की बात बताकर मेनन एक्का को समर्थन दिया था, जो कि उसे उल्टा पड़ गया। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक इस जीत का असर केंद्र की राजनीति पर भी पड़ने वाला है।

उपचुनाव क्यों है कांग्रेस के लिए खास

उपचुनाव क्यों है कांग्रेस के लिए खास

कांग्रेस के लिए उपचुनाव की जीत किसी टॉनिक से कम नहीं है, आपको बता दें कि जितने भी राज्यों में उपचुनाव हुए हैं, उनमें ज्यादातर सीटें कांग्रेस के कब्जे में आई हैं, जबकि भाजपा के हाथ में निराशा आई है।

इस जीत के मायने अलग है कांग्रेस के लिए

इस जीत के मायने अलग है कांग्रेस के लिए

आपको बता दें कि इसी साल अजमेर और अलवर में हुए उपचुनावों में बीजेपी को हार मिली, वहीं कैराना, पालघर, गोरखपुर, फूलपुर, भंडारा-गोंदिया में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, लगातार हार से हताश हो चुकी कांग्रेस के लिए उपचुनाव की ये जीत सही मायने में महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+