Kokilaben Ambani: 'शुद्द शाकाहारी, श्रीनाथ की भक्त', जानिए देश के सबसे बड़े रईस की मां की Net Worth
Kokilaben Ambani: देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर हस्तियों में से एक मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
हालांकि अंबानी परिवार की ओर से अभी तक उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, एक मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

कोकिलाबेन अंबानी के स्वास्थ्य को लेकर पूरा अंबानी परिवार चिंतित नजर आया। अनिल अंबानी और टीना अंबानी को कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया तो वहीं मुकेश अंबानी भी अस्पताल के पास अपनी कार में दिखे।
डॉक्टर लगातार कोकिलाबेन की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं
एचएन रिलायंस अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर लगातार कोकिलाबेन की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है और कहा है कि 'उन्हें सभी आवश्यक उपचार दिए जा रहे हैं।'
आइए एक नजर डालते हैं Kokilaben Ambani के सफर पर...
24 फरवरी, 1934 को गुजरात के जामनगर में जन्मी कोकिलाबेन अंबानी की कहानी काफी रोचक है, उन्होंने गुलाम भारत का दर्द भी देखा है और आजाद देश की खुशियां भी। जामनगर में ही उनके दिवंगत पति धीरूभाई अंबानी और बेटे मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरियां स्थापित कीं थीं।
Kokilaben Ambani ने सीखी अंग्रेजी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोकिलाबेन ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। खबरों के अनुसार, उनके दिवंगत पति धीरूभाई अंबानी ने उनके लिए एक अंग्रेजी शिक्षक रखा था ताकि वह भाषा सीख सकें और दूसरों से बातचीत कर सकें।
Kokilaben Ambani के चार बच्चे हैं
धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन अंबानी के चार बच्चे मुकेश, अनिल, नीना कोठारी और दीप्ति सल्गाओकर हैं। कोकिलाबेन अंबानी अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी और उनके परिवार के साथ मुंबई के एंटीलिया में रहती हैं।
Kokilaben Ambani श्रीनाथ की भक्त हैं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोकिलाबेन अंबानी को भी पूर्ण शाकाहारी बताया जाता है। उनके कुछ पसंदीदा व्यंजनों में दाल, रोटी और ढोकली शामिल हैं। Kokilaben Ambani को श्रीनाथ जी का बड़ा भक्त भी कहा जाता है और गुलाबी रंग को काफी पसंद करती हैं इसलिए अक्सर इवेंट में वो पिंक साड़ी में नजर आती हैं।

जानिए कितनी है Kokilaben Ambani की नेटवर्थ
हर मां की तरह कोकिलाबेन ने भी अपने घर के हर कोने को संवार कर रखा है, zee न्यूज के मुताबिक कोकिलाबेन की अनुमानित कुल संपत्ति ₹18,000 करोड़ है। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.57 करोड़ से अधिक शेयर रखती हैं, जो कंपनी की इक्विटी का लगभग 0.24% है।












Click it and Unblock the Notifications