कौन हैं BIGG BOSS 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला,ड्रग्स की लत वजह से झेला बुरा दौर, जीत के बाद शेयर किया खास Video

मुंबई। कलर्स टीवी के रियलिटी शो Big Boss 13 को अपना विजेता मिल चुका है। शनिवार को ग्रैंड फिनाले में शो के एंग्री यंग मैन सिद्धार्थ शुक्ला को सीजन 13 का विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं आसिम रियाज दूसरे नंबर पर रहे तो शहनाज गिल तो पूरे सीजन के दौरान सिद्धार्थ के बेहद करीब रही तीसरे नंबर पर रही। दर्शकों के वोटों के आधार पर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को इस सीजन का विजेता घोषित कर दिया गया। सिद्धार्थ में दर्शकों को सबसे ज्यादा एंटरटेन किया। फिर चाहे वो शहनाज के साथ उनकी दोस्ती हो या फिर रश्मि और आसिम के साथ उनकी महाभारत। लोगों ने सिद्धार्थ को खूब पसंद किया और उन्हें सबसे ज्यादा वोट देकर Bigg Boss 13 का विनर बना दिया। टीवी का जाना-माना नाम सिद्धार्थ शुक्ला न केवल अपने अपने प्रोफेशनल लाइफ में बल्कि अपने निजी जिं दगी में भी कई वजहों से चर्चा में रहे हैं। आइए जानें सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कुछ खास बातें....

सिविल इंजीनियर और इंटीरियर डिजाइनर रह चुके हैं सिद्धार्थ

सिविल इंजीनियर और इंटीरियर डिजाइनर रह चुके हैं सिद्धार्थ

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1985 में मुबंई में हुआ था। मूलरूप से वो इलाहाबाद के रहने वाले हैं। उनके परिवार में उनकी मां के अलावा उनकी दो बड़ी बहनें हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की है। इसके साथ-साथ सिद्धार्थ ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है।

 नशे की आदत की वजह से देखा बुरा वक्त

नशे की आदत की वजह से देखा बुरा वक्त

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें टीवी का जाना-माना चेहरा सिद्धार्थ शुक्ला नशे के आदी हो गए थे. एक वक्त था जब सिद्धार्थ नशे के एडिक्ट हो गए थे। अपनी नशे की लत को छोड़ने के लिए सिद्धार्थ करीबन 2 सालों तक 'रिहैब सेंटर' में भी रहे थे। शो के दौरान भाऊ और रश्मि को बी यह कहते हुए सुना गया। दोनों को बता करते हुए सुना गया, जिसमें भाऊ ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला करीब 2 साल तक रिहैब सेंटर में रहा है, जिसपर रश्मि ने हामी भरते हुए कहा कि हां मैंने भी यह बात सुनी है।

 स्पोर्ट्स के शौकीन

स्पोर्ट्स के शौकीन

सिद्धार्थ की शुरुआत से ही रूचि एथेलेटिक्स और स्पोर्ट्स में रही हैं। वो टेनिस और फुटबॉल में शौकीन हैं और अच्छे खिलाड़ी भी। उनकी कद काठी देखकर दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग की सलाह दी। सिद्धार्थ ने अपने करियर की 2008 में अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इसके बाद एक के बाद एक हिट शो देने वाले सिद्धार्थ लोगों के दिलों में छा गए। साल 2013 में सबसे पॉपलुर शो 'आनंदी' में सिद्धार्थ की एंट्री हुई थी, जिसके बाद सिद्धार्थ को काफी फेम मिला। सिद्धार्थ ने धर्मा प्रोडक्शन की तीन फिल्मों में भी काम किया है। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में सिद्धार्थ को उनके किरदार के लिए काफी सराहा गया था।

 फैंस के लिए शेयर किया वीडियो

फैंस के लिए शेयर किया वीडियो

बिग बॉस शो जीतने के बाद सिद्धार्थ ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैन्स को हमेशा साथ और प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने इसके बाद अपनी मां और बहन के साथ भी फोटो शेयर की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- उन खास लोगों के साथ फोटो जिसमें से एक ने उन्हें जन्म दिया तो दूसरी ने जिंदगी की कुछ खास बातें सिखाई।

View this post on Instagram

The trophy has come home!

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+