जानिए कौन सी कारों और ट्रकों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री? नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ये एडवाइजरी
जानिए कौन सी कारों और ट्रक को दिल्ली में नहीं कर सकते हैं? घर से निकलने से पहले देख लें ये नियमों की लिस्ट
Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने चुनिंदा निजी वाहनों और कार्मशियल वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को अपनी सीमाओं से कार्मशियल और निजी वाहनों सहित कुछ वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी एडवाइजरी जारी की है।

इन वाहनों की एंट्री पर दिल्ली यातायात विभाग ने लगाई है रोक
दिल्ली यातायात विभाग ने आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर डीजल से चलने वाले मीडियम माल वाहनों और हैवी माल वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर प्रदूषण के चलते रोक लगाई है। वहीं आवश्यक सेवाओं के लिए ट्रकों और सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रक यातायात का कोई प्रवेश नहीं होगा।

इन पर पूर्ण रूप से लगाया गया प्रतिबंध
दिल्ली यातयात विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि दिल्ली के एनसीटी में दिल्ली में रजिस्टर्ड डीजल मीडियम और हैवी माल वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) और बीएस-III पेट्रोल और बीएस- IV डीजल 4-पहिया वाहनों के साथ-साथ 4-व्हीलर डीजल एलएमवी का कोई संचालन नहीं होगा।

नोएडा से दिल्ली जानें वाले ये रास्ते किए गए प्रतिबंधित, डायवर्ट रूट दिया जाएगा
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार बीएस-3 (पेट्रोल) और बीएस-4 (डीजल) हल्के चारपहिया वाहनों का नोएडा के रास्ते दिल्ली में प्रवेश डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज मार्गों से प्रतिबंधित रहेगा। इन चुने गए वाहनों पर प्रतिबंध डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज की ओर से होगा, लेकिन उन्हें उनक डेस्टिनेशन तक जाने के लिए एक डायवर्ट रूट दिया जाएगा।

जानिए ये वाहन किन मार्गो का कर सकते हैं प्रयोग
ट्रैफिक एडवाइजरी में अनुसार सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों के रूप में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का यूज कर सकते हैं।

आप इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कहा "यातायात में असुविधा हो रही है तो आप यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications