5-12 आयु वर्ग के बच्चों के लिए जानिए कब आएगा कोविड का टीका?

5-12 आयु वर्ग के बच्चों के लिए जानिए कब आएगा कोविड का टीका?

नई दिल्‍ली, 21 अप्रैल: कोरोना वायरस में एक बार फिर फैलना शुरू हो चुका है। भारत में कोविड की चौथी लहर की अशंका जताई जा रही है। वहीं बच्‍चों के ऑफलाइन स्‍कूल भी खुल चुके हैं और दिल्‍ली -एनसीआर के स्‍कूलों के कई बच्‍चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच उन बच्‍चों को सबसे अधिक संक्रमण का खतरा है जिन्‍हें अभी वैक्‍सीन नहीं लगी है। जो आइए जानते हैं 5 से 12 साल तक के बच्‍चों को कोविड वैक्‍सीन कब लगनी शुरू होगी।

vaccine

एक्‍सपर्ट पैनल की बैठक में होगा आज ये निर्णय

इस महीने कोविड -19 मामले में वृद्धि हो रही है वहीं दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में क्लस्टर प्रकोप की रिपोर्टें आई है ऐसे में दवा नियामक डीसीजीआई की विषय विशेषज्ञ समिति गुरुवार को बैठक करेगी जिसमें पांच से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए जैविक ई के कॉर्बेवैक्स के उपयोग पर चर्चा होगी।

बच्‍चों को ये वैक्‍सीन देने की, की गई है पैरवी

सरकारी सूत्रों ने कहा कि एसईसी की बैठक गुरुवार यानी आज दोपहर में होनी है और संभवत: 5-12 वर्ष की आयु के बच्चों के बीच कॉर्बेवैक्स के प्रतिबंधित इमरजेंसी उपयोग की सिफारिशों पर चर्चा होगी। यह टीका वर्तमान में 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों को दिया जा रहा है।

नाबालिगों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी को शुरू हुआ

बता दें भारत में नाबालिगों के लिए कोविड -19 टीकाकरण 3 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसमें 15-18 आयु वर्ग के लोगों को पहले टीका लगाया गया था। इस अभियान का विस्तार 16 मार्च को 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को शामिल करने के लिए किया गया था। भारत वर्तमान में 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को दो कोविड टीके लगाने का प्रवाधान किया गया है।

बायोलॉजिकल ई का कॉर्बेवैक्स सिर्फ सरकारी सेंटर पर दिया जा रहा

भारत बायोटेक का कोवैक्सिन फिलहाल 15-18 साल के बच्चों को प्राइवेट और सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर दिया जा रहा है, जबकि बायोलॉजिकल ई का कॉर्बेवैक्स सिर्फ सरकारी केंद्रों में 12-14 साल के बच्चों को दिया जा रहा है।
कॉर्बेवैक्स वैक्सीन, जो भारत का स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है, जो कोविड के खिलाफ है, हेपेटाइटिस-बी के टीके के समान तकनीक का उपयोग करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+