किसान आंदोलन के समर्थन में पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट पर दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा, जानें

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भारतीय किसानों के विरोध के लिए अपना समर्थन जताने वाली अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की है।

नई दिल्ली। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भारतीय किसानों के विरोध के लिए अपना समर्थन जताने वाली अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कुछ नहीं लिखा। उन्होंने तस्वीर के बैकग्राउंड में उनका गाना 'रन दिस टाउन भी' चलाया है।दरअसल पॉप स्टार रिहाना ने अपने ट्विटर हैंडल से किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, "हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे। #FarmersProtest." रिहाना के ट्वीट पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं। दिलजीत सिंह दोसांझ ने पंजाबी में एक कहावत भी पोस्ट की है।

Diljit Dosanjh

दिलजीत के अलावा रिहाना चड्ढा, शिबानी दांडेकर, निर्देशक हंसल मेहता सहित कई हस्तियों ने रिहाना के समर्थन के लिए प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दिलजीत दोसांझ लगातार किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। आपको बता दें कि किसानों का समर्थन करने को लेकर दिलजीत (Diljit Dosanjh) शुरुआती दिनों में सिंघु बॉर्डर पर भी पहुंचे थे। दिलजीत ने वहां पहुंचकर किसान आंदोलन के लिए रुपये और कपड़े भी दान किए थे। ऐसे में विदेशी कलाकारों का भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर रिएक्शन को देख दिलजीत उनका समर्थन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना और दिलजीत में फिर छिड़ी ट्विटर पर जंग, सिंगर ने रनौत को ऑफर की पीआर की जॉब

जहां एक तरफ दिलजीत ने किसानों के समर्थन में रिहाना के ट्वीट का समर्थन किया है कंगाना ने रिहाना के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा,"कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं हैं वे आतंकवादी हैं, जो देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।

ताकि चीन हमारे कमजोर टूटे हुए राष्ट्र को अपने कब्जे में ले सके और इसे अमेरिका की तरह चीनी उपनिवेश बना सके ...मूर्ख तुम बैठ जाओ, हम तुम जैसे बनावटियों की तरह अपना देश नहीं बेच रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+