कंगना और दिलजीत में फिर छिड़ी ट्विटर पर जंग, सिंगर ने रनौत को ऑफर की पीआर की जॉब

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन(farmers protest) को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)और पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)के बीच एक बार फिर से ट्विटर वॉर युद्ध छिड़ गया है। कंगना रनौत ने एक बार फिर दिलजीत दोसांझ पर हमला किया है। दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। कंगना ने फोटो पर तंज कसा है।

कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ को बताया- लोकल क्रांतिकारी

कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ को बताया- लोकल क्रांतिकारी

दिलजीत दोसांझ ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी कुछ विदेशी लोकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे बर्फ के पास खड़े दिख रहे हैं। कंगना ने इन फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि, वाह ब्रदर! देश में आग लगाकर किसानों को सड़क पर बैठाकर लोकल क्रांतिकारी विदेश में ठंड का मजा ले रहे हैं, वाह!!! इसको कहते हैं लोकल क्रांति...। इस पर दिलजीत नें ट्वीट कर रिप्लाई किया है।

'ये मत सोचिए कि आपने जो किया उसे पंजाबी भूल जाएंगे'

'ये मत सोचिए कि आपने जो किया उसे पंजाबी भूल जाएंगे'

दिलजीत ने लिखा कि, आप अपनी गलतफहमियों के साथ ऐसे ही रहें,ये मत सोचिए कि आपने जो किया उसे पंजाबी भूल जाएंगे। आपको जल्द ही हमारा जवाब मिलेगा। इस पर कंगना ने जवाब देते हुए लिखा वक्त बताएगा दोस्त कौन किसानों के हक़ के लिए लड़ा और कौन उनके ख़िलाफ़ ... सौ झूठ एक सच को नहीं छुपा सकते, और जिसको सच्चे दिल से चाहो वो तुम्हें कभी नफ़रत नहीं कर सकता, तुझे क्या लगता है तेरे कहने से पंजाब मेरे ख़िलाफ़ हो जाएगा? हा हा इतने बड़े बड़े सपने मत देख तेरा दिल टूटेगा।

दिलजीत ने कंगना को ऑफर की पीआर की जॉब

दिलजीत ने कंगना को ऑफर की पीआर की जॉब

इस पर दिलजीत ने फिर से ट्विट कर रिप्लाई किया। दिलजीत ने लिखा कि, मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि किसानों के साथ आपकी क्या समस्या है। मैम पूरे पंजाब में किसानों के साथ है। कोई तुम्हारे बारे में बात नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं एक्टर कंगना के ट्वीट की खबर शेयर करते हुए लिखा कि, मैं इन्हें पीआर के लिए नहीं रख लूं? इनके दिमाग से मैं जाता ही नहीं हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+