मृत महिला के गर्भाश्य से दूसरी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दुनिया में पहली बार हुआ ये करिश्मा

ब्राजील में डॉक्टरों ने एक करिश्मा कर दिखाया है। वहां एक मृत महिला के गर्भाश्य से दूसरी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने मृत महिला का गर्भाश्य दूसरी महिला में ट्रांसप्लांट किया, जिसके बाद ये करिश्मा हो पाया।

Doctors

साओ पॉलो। ब्राजील में डॉक्टरों ने एक करिश्मा कर दिखाया है। वहां एक मृत महिला के गर्भाश्य से दूसरी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने मृत महिला का गर्भाश्य दूसरी महिला में ट्रांसप्लांट किया, जिसके बाद ये करिश्मा हो पाया। डॉक्टरों के अनुसार ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है। इससे पहले भी मृत महिला के गर्भाश्य ट्रांसप्लांट के जरिये ऐसा करने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें डॉक्टरों को सफलता नहीं मिली थी।

मृत महिला का गर्भाश्य दूसरी महिला में हुआ ट्रांसप्लांट

मृत महिला का गर्भाश्य दूसरी महिला में हुआ ट्रांसप्लांट

द लांसेट मेडिकल जर्नल में छपी खबरों के अनुसार शोध का नेतृत्व साओ पॉलो यूनिवर्सिटी की डॉक्टर डानी इजेनबर्ग ने बताया कि ट्रांसप्लांट सितंबर 2016 में किया गया था जब महिला की उम्र 32 वर्ष थी। डोनर (मृत महिला) के गर्भाश्य को महिला की वेन्स से जोड़ा गया और आर्टरीज, लिगामेंट्स और वजाइनल कनाल को लिंक किया गया। अपना गर्भाश्य दान देने वाली मृत महिला की उम्र 45 वर्ष थी। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

सिंड्रोम के कारण बिना गर्भाश्य के हुई थी पैदा

सिंड्रोम के कारण बिना गर्भाश्य के हुई थी पैदा

वहीं जिस महिला का गर्भाश्य ट्रांसप्लांट किया गया, वो Mayer-Rokitansky-Küster-Hauser सिंड्रोम के कारण बिना गर्भाश्य के पैदा हुई थी। डॉक्टर के अनुसार गर्भाश्य ट्रांसप्लांट के पांच महीने बाद ही महिला के सभी टेस्ट नॉर्मल आ रहे थे। उनका अल्ट्रासाउंड नॉर्मल था और उन्हें मेंस्ट्रूएशन भी समय पर हो रहा था। इसके बाद महिला के पहले से फ्रीज किए हुए एग्स को ट्रांसप्लांट के सात महीने बाद इंप्लांट किया गया और 10 दिन बाद उनकी प्रेगनेंसी कंफर्म हो गई।

गर्भाश्य ट्रांसप्लांट से भारत में भी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

गर्भाश्य ट्रांसप्लांट से भारत में भी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

महिला ने 35 हफ्तों बाद सी सेक्शन से बेटी को जन्म दिया। मृत डोनर के गर्भाश्य से बच्चे की जन्म का ये पहला केस बताया जा रहा है। इससे पहले ऐसा अमेरिका, चेक गणराज्य और तुर्की में हुआ था, लेकिन सभी 10 केस असफल रहे। वहीं गर्भाश्य ट्रांसप्लांट के जरिये पहले बच्चा 2013 में स्वीडन में पैदा हुआ था। वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक ऐसे 39 प्रोसीजर हुए हुए हैं, जिनमें से 11 में बच्चों ने जन्म लिया है। गर्भाश्य ट्रांसप्लांट के जरिये भारत में भी एक महिला बच्चे को जन्म दे चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+