जानिए, अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश के बाद सताएगी उमस भरी गर्मी

नई दिल्ली। देश के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अप्रैल महीने का पहला सप्ताह बीच चुका है और कई राज्यों में तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवात के होने की आशंका जताई गई है। जिसके चलते उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभाना जताई गई है। इसके अलावा शनिवार को असम और मेघालय में और रविवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी व्यापक बारिश और आंधी की संभावना है।

दक्षिण भारत में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

दक्षिण भारत में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

ऐसे ही हालात दक्षिण भारत में भी होने की संभाना है। निम्न दबाव और निम्न स्तर की हवा से तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर और आसपास के क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है। ये मौसम संबंधी घटनाएं दक्षिणी भारत में अस्थिरता का कारण बनेंगी जिसके चलते इन क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बारिश

पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बारिश

पश्चिम से आने वाली तेज हवाएं सोमवार से उत्तरी भारत को प्रभावित करेंगी, जिससे मंगलवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से बर्फ या बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभाना है। वहीं, दूसरी ओर शनिवार और रविवार को उत्तरी और मध्य भारत, तटीय पश्चिमी भारत में शुष्क मौसम की संभावना है।

पूर्वी भारत में गर्म रहेगा मौसम

पूर्वी भारत में गर्म रहेगा मौसम

अधिकतम तापमान पूर्वी भारत की तुलना में थोड़ा कम और देश के अन्य क्षेत्रों में औसत से कम रहेगा। न्यूनतम तापमान भारत भर में सामान्य से अधिक या गर्म होने की संभावना है। इस अवधि में पश्चिमोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम 40°C या उससे अधिक तापमान होने की संभव है।

गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं

गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं

शनिवार को असम और मेघालय में काफी तेज बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम पर छिटपुट हिमपात या बारिश और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई गई है।

अधिकतम तापमान 40°C होने की आशंका

अधिकतम तापमान 40°C होने की आशंका

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश संभव है। इसके साथ ही झारखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में शुष्क मौसम की संभावना है। शनिवार को राजस्थान, गुजरात, आंतरिक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40°C या इससे अधिक होने की संभवना है।

देश के अधिकतम राज्यों में बारिश की संभावना

देश के अधिकतम राज्यों में बारिश की संभावना

रविवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी व्यापक बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी या बारिश और गरज के साथ तेज वर्षा होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा असम और मेघालय में छिटपुट बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की गई है वहीं, सिक्किम में बर्फ या बारिश की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंतरिक महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है।

गुजरात में चलेंगी तेज गर्म हवाएं

गुजरात में चलेंगी तेज गर्म हवाएं

सूखे मौसम की बात करें तो रविवार को झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा और छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम की संभावना है। गुजरात के ऊपर तेज गर्म हवाओं का अनुमान लगाया गया है। राजस्थान, गुजरात, आंतरिक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40°C या इससे अधिक संभव है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टरों और नॉर्थ-ईस्ट भारतीयों के साथ बदसलूकी पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दिया ये निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+