महिला ने PM से पूछा कैसे बिना तनाव कर लेते हैं इतना काम, मोदी ने बताया अपना सीक्रेट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सीक्रेट सबसे सामने बता दिया है कि आखिर वो कैसे तनावमुक्त होकर रोजाना 18 घंटे तक लगातार काम कर लेते है?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार लंबा काम करने के लिए जाने जाते है। जब से उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है एक दिन की छुट्टी नहीं है। पीएम के बारे में कहा जाता है कि वो रोजाना 18 घंटे काम करते है। इतना ही नहीं वो पूरे दिन में सिर्फ 3-4 घंटे सोते हैं।

लोग 8-10 घंटे ऑफिस में काम करके ही थक जाते है, लेकिन पीएम मोदी लगातार काम करने के बावजूद हमेशा ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए दिखाई देते है। पीएम मोदी की इस एनर्जी को लेकर ट्विटर पर एक महिला ने उनसे सवाल पूछा तो पीएम मोदी ने अपनी एनर्जी का सीक्रेट उसे बता दिया। ट्विटर पर एक महिला ने पीएम मोदी के एक दिन शड्यूल पोस्ट किया है कि वह कितना काम करते हैं।
नीतू गर्ग नाम की महिला ने ट्विटर पीएम मोदी के शिड्यूल को पोस्ट करते हुए लिख कि हम अपने काम के तनाव को लेकर चिंतित हैं, लेकिन पीएम मोदी के शेड्यूल पर नजर डाले जो कि उनका हर दिन का शेड्यूल होता है। महिला के इस ट्विट पर पीएम मोदी ने रिप्लाई किया और अपने तनावरहित रहने की सीक्रेट देशवासियों को बता दिया। पीएम मोदी ने महिला के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि "125 करोड़ भारतीयों के लिए काम करना कैसे तनावपूर्ण हो सकता है? यह बहुत संतोषजनक है। पीएम के इस जवाब पर तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम के इस जवाब पर 3420 लोगों ने रीट्विट किया जबकि 12000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।












Click it and Unblock the Notifications