एक दिन में 46 हजार रुपए तक की कमाई कर रहे हैं फ्रीलांसर : रिपोर्ट

नयी दिल्ली। आप पूरा दिन अपने दफ्तर में काम करते है। अपने बॉस की हां में हां मिलाते है। पूरा फोकस ऑफिस के काम पर देते हैं, लेकिन फिर भी अपनी सैलरी से खुश नहीं है।लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जो लोग बिना किसी बंदिश के फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हैं वो आपसे बेहतर स्थिति में हैं। कहने का मतलब ये कि बतौर फ्रीलांसर आप 46,000 रुपए तक प्रति दिन कमा सकते हैं।

note

लोग यहीं मानते हैं कि फ्रीलांसिंग में बहुत अधिक पैसा नहीं कमाया जा सकता, लेकिन समय के साथ अब ये काम भी बदल गया है। एक स्टडी की मानें तो अब एक काबिल प्रफेशनल फ्रीलांसर एक दिन में 46 हजार रुपए तक कमा सकता है। फ्लैक्सिंग इट की रिपोर्ट के माने तो फ्रीलांसर के तौर पर काम करने वाले प्रफेशनल्स शुरूआती दौर में 8000 रुपए एक दिन में कमा सकते है, जबकि 5 साल से 10 साल तक के अनुभव वाले 19 हजार रुपए प्रति दिन का कमा सते हैं।

वहीं अगर आपके पास मैनेजमेंट, मार्केटिंग, आईटी, प्रोग्राम मैनेजमेंट का अनुभव है तो आपके पास रोजाना 19 हजार रु. से ज्यादा कमा सकते हैं। अगर आपके पास 20 साल से अधिक का अनुभव है तो आप एक दिन में 46 हजार रुपए से ज्यादा कमा सकते हैं।

यानी कहने का मतलब ये है कि इस फ्रीलांसिंग के फिल्ड में आपका अनुभव आपको पैसे दिलाता है। अनुभव के साथ ही आपको काम आना भी जरुरी है। 20 साल से अधिक के अनुभवी फ्रीलांसर जिन्हें फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट, स्ट्रैटिजी, ह्यूमन रिसॉर्सेज और सेल्स में काम के गुर आते हैं वो 46 हजार रु. प्रति दिन का आराम से कमा सकते हैं। आपको बता दें कि फ्लैक्सिंग इट ने फ्रीलांस काम करने वाले 2500 प्रफेशनल्स के डाटा के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+