#Metoo के आरोपी अनुराग कश्यप का 11 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, जानिए अनसुने पहलू

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप MeToo आरोप लगने के बाद से बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले वह अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते थे। उनपर हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। घोष ने ट्वीट करते हुए इस बारे में खुलासा किया था और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत करने की कोशिश की थी इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि देश इस क्रिएटिव आदमी में छिपे राक्षस को देख सके। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पता है कि इससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। हालांकि इन सभी आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया है।

सामाजिक मुद्दों पर बनाईं फिल्म

सामाजिक मुद्दों पर बनाईं फिल्म

अनुराग कश्यप की जिंदगी की बात करें तो उन्होंने फिल्म निर्देशक के तौर पर फिल्म पांच से अपने करियर की शुरुआत की थी। जो अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक फ्राईडे (साल 2004), नो स्मोकिंग (साल 2007), देव डी (साल 2009), गुलाल (साल 2009), द गर्ल इन येलो बूट्स (साल 2011) और गैंग्स ऑफ वासेपुर (साल 2012) जैसी फिल्में भी बनाई हैं। उनकी फिल्मों में अधिकतर सामाजिक मुद्दों को उठाया जाता है।

Recommended Video

    Anurag Kashyap ने Payal Ghosh के आरोप पर दिया जवाब, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    खुद यौन शोषण का शिकार रहे

    खुद यौन शोषण का शिकार रहे

    टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार रह चुके हैं। हालांकि उस आदमी को उन्होंने माफ कर दिया है, जिसने उनके साथ ऐसी हरकत की थी। अनुराग कश्यप ने कहा था, 'मैं उससे काफी साल पहले मिला था। वो कोई बुरा बूढ़ा व्यक्ति नहीं था। जब उसने मेरा शोषण किया तो वो 22 साल का था। जब मैं बाद में उससे मिला तो उसका उसे आज भी पछतावा है। मैंने उस बुरे सपने को पीछे छोड़ने का फैसला लिया और आगे बढ़ गया। लेकिन वो उतना आसान नहीं था।'

    मुंबई आने पर कल्कि से हुई मुलाकात

    मुंबई आने पर कल्कि से हुई मुलाकात

    इसके बाद अनुराग कश्यप ने कहा था, 'मैं इसी तनाव से उपजे फ्रस्टेशन के साथ मुंबई आया था। यहां कल्कि ने इन सबसे बाहर निकलने में मेरी मदद की।' बता दें कल्कि अनुराग कश्यप की दूसरी पत्नी हैं। अभिनेत्री कल्कि कोचलीन और कश्यप एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। फिर दोनों ने साल 2011 में शादी भी कर ली। हालांकि इसके बाद इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और फिर साल 2015 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद कल्कि भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं। लेकिन पायल घोष ने जब अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए तो कल्कि अपने पूर्व पति यानी अनुराग कश्यप के समर्थन में उतर आईं।

    2003 में हुई पहली शादी

    2003 में हुई पहली शादी

    अनुराग कश्यप की पहली शादी साल 2003 में आरती बजाज से हुई थी। आरती एक मशहूर फिल्म एडिटर हैं और उन्होंने अनुराग की कई फिल्मों में भी एडिटिंग की है। इन दोनों की एक 19 साल की बेटी भी है, जिसका नाम आलिया कश्यप है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे अनुराग कश्यप ने देहरादून और ग्वालियर में पढ़ाई की है। ऐसा कहा जाता है कि अपने पहले तलाक के बाद अनुराग कश्यप ने जब कल्कि से शादी की थी, तो उस समय कल्कि इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं।

    20 साल छोटी लड़की को कर रहे डेट

    20 साल छोटी लड़की को कर रहे डेट

    अनुराग कश्यप की उम्र 48 साल है, उनका कई महिलाओं के साथ नाम जुड़ चुका है। वह बीते दो साल से खुद से उम्र में 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। इस वजह से भी अनुराग कश्यप काफी चर्चा में बने रहे हैं। शुभ्रा शेट्टी अभी 27 साल की हैं और उन्होंने साल 2014 में मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है। जानकारी के मुताबिक शुभ्रा शेट्टी इस समय अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स में ही काम कर रही हैं। वहीं अनुराग कश्यप ने 'चोक्ड' नामक जो वेब सीरीज डायरेक्ट की है, उसकी स्क्रिप्ट भी शुभ्रा शेट्टी ने ही लिखी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+