मिलिए दुनिया की अब तक की सबसे अमीर महिला से, जो अंबानी-अडानी एलन मस्क से थी ज्यादा पैसे वाली, कहां हैं वो?
world richest woman: जब भी आप दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में एलन मस्क, बिल गेट्स, जेफ बेजोस, अर्नाल्ड बर्नार्ड और भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, रतन टाटा जैसे दिग्गजों का नाम याद आता है।
लेकिन जब हम इतिहास के पन्ने पलटते हैं, ऐसे व्यक्तियों का पता चलता है जो इन लोगों से काउी ज्यादा अमीर थे। आज हम बात करेंगे, दुनिया की सबसे अमीर महिला के बारे में, एक वक्त उनके पास इन सभी बड़े हस्तियों से ज्यादा पैसा था।

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की बात करें तो चीन की महारानी एक वक्त दुनिया की सबसे अमीर शख्सियत थीं। चीन की महारानी वू (Wu Zhao) ने अपने समय की सबसे अमीर महिला का खिताब अपने नाम किया था। कुछ इतिहासकारों का दावा है कि वह आज के वक्त में भी दुनिया की सबसे धनी महिला हैं।
चीन के टैंग राजवंश की महारानी वू की अनुमानित निवल संपत्ति चौंका देने वाली थी, जो कि 16 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर थी। जो एलन मस्क, मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस, गौतम अडानी और अन्य की संयुक्त संपत्ति से भी ज्यादा थी।
एलन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 229 बिलियन अमेरिकी डॉलर, जेफ बेजोस की 174 बिलियन अमेरिकी डॉलर और भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति लगभग 106.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

कैसी थीं महारानी वू?
इतिहासकार महारानी वू को एक चतुर सम्राट के रूप में देखा जाता है, जो सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए जाने जाती थीं। कुछ रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि वह अपनी सत्ता को बचाने के लिए अपने बच्चों तक को खत्म करने की हद तक चली जाती है।
महारानी वू के शासनकाल में लगभग 15 सालों तक, मध्य एशिया में चीनी साम्राज्य का विस्तार देखा गया। उनके शासनकाल के दौरान चीनी अर्थव्यवस्था फली-फूली, जिसमें चाय और रेशम के व्यापार में काफी वृद्धि हुई थी। इनका निधन 81 साल की उम्र में हुआ था।
महारानी वू की भव्य और शाही लाइफ स्टाइल को कई फिल्मों और टीवी शो में दर्शाया गया है, जिनमें से एक ऐसी टीवी सीरीज "चीन की महारानी" है। इस शो में एक्ट्रेस फैन बिंगबिंग ने शानदार काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications