पहली बार चुनाव मैदान में उतरा ठाकरे परिवार को कोई सदस्य, जानिए आदित्य ठाकरे से जुड़ी खास बातें
मुंबई: आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्ली विधानसभा सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि जब ठाकरे परिवार से कोई व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है। इससे पहले उनके परिवार से किसी ने भी कोई चुनाव लड़ा है। आदित्य ठाकरे शिवसेना की युवा शाखा, युवा सेना के मौजूदा प्रमुख है। उनके दादा दिवंगत बाल ठाकरे ने साल 1966 में शिवसेना का गठन किया था। इसके बाद ये इतिहास रहा है कि ठाकरे परिवार को कोई भी सदस्य कभी भी ना तो चुनावी दंगल में उतरा है और ना ही वो किसी संवैधानिक पद पर रहा है।

आदित्य ठाकरे ने वर्ली को क्यों चुना?
आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को वर्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वर्ली को शिवसेना की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है। इसलिए उन्हें यहां से टिकट दिया गया। उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने साल 2014 में इस सीट से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना मन बदल दिया।
Recommended Video

आदित्य ठाकरे के जीवन से जुड़ी बातें
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे का जन्म 13 जून, 1990 को हुआ था। आदित्य कोल कविता लिखने का शौक है और उन्होंने कई कविताएं लिखी हैं। अगर उनके गुणों की बात की जाए तो वे नेता के तौर पर संवाद में काफी बेबाक हैं। वो जमीनी स्तर के नेताओं के साथ खुद को जोड़ने या फिर क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा करने में काफी निपुण हैं। आदित्य की प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई है। वहीं सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से उन्होंने इतिहास विषय से ग्रेजुएशन किया है। साल 2009 से राजनीति में उतरे ठाकरे सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काफी काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

कितनी है संपत्ति
वर्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन अधिकारी को दिए एफिडेविट में उन्होंने बताया कि उनके पास 1.38 करोड़ रुपये की चल और 4.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें बैंक में जमा 10.36 करोड़ रुपये की राशि और 6.50 लाख रुपये की उनकी बीएमडब्ल्यू कार शामिल है। आदित्य के पास आभूषण और अन्य कीमती धातु भी हैं,जिनकी कीमत 64.65 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें- जानिए, कितनी संपत्ति के मालिक हैं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे












Click it and Unblock the Notifications