Ruchira Kamboj: जानें कौन हैं रुचिरा कंबोज, जो संयुक्त राष्ट्र में बनीं भारत की पहली स्थायी महिला प्रतिनिधि
नई दिल्ली, 03 अगस्त: इस बार महिला शक्ति के हाथ में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि का जिम्मा है। जून 2022 में सीनियर राजनयिक रुचिरा कंबोज (Senior diplomat Ruchira Kamboj) को संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में भारत की स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने अब अपना कार्यभार संभाल लिया है। 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अफसर रुचिरा कंबोज यूएन में भारत की पहली महिला राजदूत हैं। ऐसे में जानिए उनके बारे में?

अब संयुक्त राष्ट्र में नई जिम्मेदारी संभालेंगीं रुचिरा
यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यभार संभालने वालीं रुचिरा कंबोज ने भारतीय राजदूत के रूप में टीएस तिरुमूर्ति की जगह ली है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि "आज संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को यूएन में स्थायी प्रतिनिधि/राजदूत के रूप में अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया है। मुझे इस पद पर आसीन होने वाली पहली भारतीय महिला होने का सौभाग्य मिला है। मैं बाहर की सभी लड़कियों को कहना चाहती हूं कि, हम सभी कर सकते हैं।"

जानिए रुचिरा कंबोज के बारे में?
संयुक्त राष्ट्र में 21 भारतीय प्रतिनिधियों के बाद रुचिरा कंबोज स्थायी प्रतिनिधि बनने वाली पहली महिला हैं। विदेश मंत्रालय के कई प्रमुख पदों पर काम करने वालीं रुचिरा कंबोज ने साल 2002 से 2005 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर के तौर पर काम किया है।

UN में मिली यह जिम्मेदारी
भारतीय दूत के रूप में रुचिरा कंबोज को यूक्रेन पर अपने स्वतंत्र रुख पर देश के सभी पक्षों से तीव्र दबाव से निपटने का काम सौंपा गया है। 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रुचिरा कंबोज ने अपनी नई भूमिका संभालने से पहले भूटान में राजदूत के रूप में कार्य किया है।

भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत
रुचिरा को भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत होने का भी गौरव हासिल हैं। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त और यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम किया है। रुचिरा 1987 सिविल सेवा बैच की टॉपर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फ्रांस में थर्ड सेक्रेटरी के रूप में की थी। उन्होंने फ्रांस में भारतीय दूतावास में सेकेंड सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी संभाली है।
Today,have presented my credentials to the Secretary General of the United Nations @antonioguterres as Permanent Representative/Ambassador to the @UN. A privilege to be the first Indian woman to be given the honour to hold this position
— Ruchira Kamboj (@RuchiraKamboj) August 2, 2022
To the girls out there,we all can make it! pic.twitter.com/i1D7Qof2tc












Click it and Unblock the Notifications