कौन हैं प्रिया वर्मा, CAA पर प्रदर्शनकारियों से भिड़ते हुए वायरल हो रहा है जिनका वीडियो

मध्य प्रदेश के इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर प्रिया वर्मा ट्रेंड करने लगा...

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा इन दिनों चर्चाओं में हैं। दरअसल रविवार को राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। जिले में धारा 144 लागू है, इसलिए पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों से हटने के लिए कहा, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मौके पर डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी मौजूद थीं। इसी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोप है कि एक प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचे। वहीं प्रिया वर्मा पर भी प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का आरोप है। आइए जानते हैं कि कौन हैं प्रिया वर्मा।

Recommended Video

    Deputy Collector Priya Verma सुर्खियों में आईं, BJP Workers की पिटाई का आरोप | Oneindia Hindi
    21 साल की उम्र में बनीं डीएसपी

    21 साल की उम्र में बनीं डीएसपी

    मध्य प्रदेश के इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर प्रिया वर्मा ट्रेंड करने लगा। राजगढ़ जिले की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मांगलिया गांव की रहने वाली हैं। कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद ही प्रिया वर्मा सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गईं थी। महज 21 साल की उम्र में डीएसपी बनने वाली प्रिया वर्मा ने पहली बार साल 2014 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी और प्रदेश के भैरवगढ़ जिले में एक जेलर के तौर पर उन्हें पहली पोस्टिंग मिली।

    2017 में हुआ डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन

    2017 में हुआ डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन

    इसके महज 6 महीने बाद ही 2015 में वो डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) के पद पर नियुक्त की गईं। मध्यवर्गीय परिवार से आने वालीं प्रिया वर्मा ने साल 2017 में फिर से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और डिप्टी कलेक्टर के तौर पर उनका चयन हुआ। प्रिया वर्मा ने इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया था। प्रिया वर्मा शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी है।

    आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं प्रिया वर्मा

    आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं प्रिया वर्मा

    प्रिया वर्मा अक्सर अपने फेसबुक पेज पर सिविल सेवा की तैयार कर रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से संबंधित जरूरी बातें बताती रहती हैं। फिलहाल प्रिया वर्मा आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि प्रिया वर्मा के बाल खींचने और हाथापाई के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

    शिवराज सिंह चौहान ने जताई नाराजगी

    शिवराज सिंह चौहान ने जताई नाराजगी

    वहीं, इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर की है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जाएगा। आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता। क्या उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने का आदेश मिला था?'

    दिग्विजय सिंह बोले- महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व

    दूसरी तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ बदसलूकी किए जाने की घटना पर भाजपा को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मप्र के राजगढ़ में भाजपा की गुंडागर्दी सामने आ गई। महिला जिला कलेक्टर और महिला एसडीएम अधिकारियों को पीटा गया, बाल खींचे गये। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+