स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे केंद्र सरकार नहीं तो ये किसान 2019 में कयामत ढा देंगे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर उतरे हैं। देश भर के करीब एक लाख किसान आज रामलीला मैदान से संसद भवन के लिए निकल चुके हैं। ये आंदोलन ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति (AIKSCC) के नेतृत्व में हो रहा है, जिसके तहत देश के 200 से अधिक संगठनों से जुड़े किसान दिल्ली में जमा हुए हैं। तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी सहित कई राज्यों से किसान दिल्ली पहुंचे। दो दिवसीय आंदोलन के पहले दिन गुरुवार को किसानों के साथ डॉक्टर, वकील, पूर्व सैनिकों सहित समाज के तमाम वर्गों के लोगों का समूह रामलीला मैदान में एकत्र हुआ था। सभी किसान बिजवासन से 26 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए गुरुवार शाम पांच बजे तक रामलीला मैदान पहुंचे थे। दिल्ली में आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिसबल की तैनाती भी की गई है।

kisan march: Farmers Walk To Parliament from ramlila maidan live updates

LIVE Feed
Nov 30, 2018, 4:32 PM IST

फारूक अब्दुल्ला ने भी किसानों का किया समर्थन और केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला
Nov 30, 2018, 4:14 PM IST

किसान आंदोलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। यदि उद्योगपतियों के ऋण को माफ किया जा सकता है, तो किसानों के कर्ज को भी माफ करना चाहिए।
Nov 30, 2018, 4:11 PM IST

दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल हुए राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और फारूक अब्दुल्ला, केजरीवाल बोले- स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करें नहीं तो ये किसान 2019 में कयामत ढा देंगे
Nov 30, 2018, 1:51 PM IST

संसद मार्ग पहुंचा किसानों का मार्च, कई जगहों पर ट्रैफिक ब्लॉक, किसानों की कर्जमाफी के लिए किसान लोन मुक्ति बिल और फसलों की उचित कीमत की गारंटी के लिए बिल लाने की है मांग
Nov 30, 2018, 1:41 PM IST

किसानों आंदोलन पर पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा बोले- दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत के बाद रामलीला मैदान से जंतर-मंतर तक रैली करने की सशर्त अनुमति दी। हमें उम्मीद है कि वे शर्तों को ध्यान में रखेंगे।
Nov 30, 2018, 12:44 PM IST

किसानों के आंदोलन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा- इस आंदोलन को और बड़ा करेंगे, ये संघर्ष जारी रहेगा
Nov 30, 2018, 12:41 PM IST

आंदोलन के कारण बाराखंभा और कस्तूरबा गांधी रोड ब्लॉक, टॉल्सटॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारी किसान जमा हैं। कुछ किसान संगठन लाउड स्पीकर लगाकर सरकार के खिलाफ नारे भी लगा रहे हैं।
Nov 30, 2018, 11:41 AM IST

किसानों का मार्च जंतर-मंतर होते हुए संसद की तरफ बढ़ रहा, लाखों किसान संसद की तरफ बढ़ रहे
Nov 30, 2018, 11:28 AM IST

कर्जमाफी की मांग कर रहे किसानों ने किया संसद की ओर कूच,आंदोलन को देखते हुए 35 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
Nov 30, 2018, 11:25 AM IST

कर्जमाफी और बेहतर MSP की मांग को लेकर किसान संसद तक आज करेंगे मार्च, व्यस्त मार्गों पर पुलिस ने तैनात किए ट्रैफिक पुलिस के 1,000 जवान
Nov 30, 2018, 11:00 AM IST

jt CP (ट्रैफिक) का बयान, यातायात पुलिस प्रभावित मार्गों का रीयल-टाइम अपडेट फेसबुक और ट्विटर पर देगी। व्यस्त मार्गों पर 1,000 ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
Nov 30, 2018, 10:44 AM IST

रामलीला मैदान के आसपास बड़ी संख्या में जमा हुए किसान, कर्जमाफी और बेहतर MSP की मांग को लेकर संसद तक आज करेंगे मार्च
Nov 30, 2018, 10:27 AM IST

किसानों की मांग, कर्जमाफी के लिए बुलाया जाए संसद का सत्र, फसलों के बेहतर मूल्य की कर रहे मांग
Nov 30, 2018, 9:50 AM IST

दिल्ली पुलिस इस कोशिश में लगी हुई है कि किसान रामलीला मैदान में ही अपने मार्च को खत्म कर दें।
Nov 30, 2018, 9:32 AM IST

किसान संसद तक मार्च करने की ठाने हुए जबकि दिल्ली पुलिस ने किसानों को नई दिल्ली में आने की अनुमति नहीं दी है।
Nov 30, 2018, 8:42 AM IST

फसलों के बेहतर मूल्य और कर्ज में राहत सहित कई मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन, आज रामलीला मैदान से करेंगे संसद तक करेंगे मार्च
Nov 30, 2018, 8:42 AM IST

रामलीला मैदान में जुटे बड़ी संख्या में किसान, ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेतृत्व में हो रहा है आंदोलन
Nov 30, 2018, 8:42 AM IST

किसानों ने उन राजनीतिक दलों के नेताओं को भी बुलाया जो किसानों की मांगों का समर्थन करते रहे हैं।
Nov 30, 2018, 8:42 AM IST

किसानों की मांग पर पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की अपील, पीएम मोदी किसानों की समस्याओं को सुनें, उनकी समस्या को हल करें पीएम
Nov 30, 2018, 8:40 AM IST

किसानों को कर्ज मुक्त बनाने और फसल की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर कर रहे आंदोलनकारी किसान रामलीला मैदान में जमा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+