दिल्ली बॉर्डर पर किस तरह भिड़े किसान और पुलिस के जवान, देखिए 10 तस्वीरें
स्वामीनाथ कमेटी की सिफारिशों को लागू करने समेत कई मांगों को लेकर गांधी जयंती के दिन 'किसान क्रांति पदयात्रा' देश की राजधानी की दहलीज पर पहुंची तो सरकार ने पुलिस के जवानों को सामने खड़ा कर दिल्ली की किलेबंदी कर दी।
नई दिल्ली। स्वामीनाथ कमेटी की सिफारिशों को लागू करने समेत कई मांगों को लेकर गांधी जयंती के दिन 'किसान क्रांति पदयात्रा' देश की राजधानी की दहलीज पर पहुंची तो सरकार ने पुलिस के जवानों को सामने खड़ा कर दिल्ली की किलेबंदी कर दी। खेतों की जुताई करने वाले ट्रैक्टर सड़कों पर उतरे तो पानी की तेज बौछार ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इससे भी जब बात नहीं बनी तो दनदनाते हुए आंसू गैस के गोल किसानों पर छोड़े जाने लगे। दिल्ली की सीमा पर किसानों और जवानों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। कुछ किसानों को चोटें भी आईं। देखिए संघर्ष की 10 तस्वीरें।






















Click it and Unblock the Notifications