पंजाब के किसानों से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अपील- आंदोलन खत्म कर शुरू करें बातचीत
नई दिल्ली। Farmers Protest News: नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 30 दिनों से जारी किसानों का आंदोलन अब केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। भारत में जारी किसान आंदोलन (kisan andolan) की हलचल अब अमेरिका में भी दिखाई देने लगी है। किसानों की समस्या दूर करने को लेकर गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने एक बार फिर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। कृषि मंत्री ने पंजाब (Punjab) के किसानों से आग्रह किया है कि वह अपना आंदोलन खत्म कर बातचीत के दौर को फिर से शुरू करें।

Recommended Video
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) ने शुक्रवार को कहा, पंजाब के किसानों से आग्रह है कि वह अपने विरोध को खत्म करने और नए कृषि कानूनों पर गतिरोध को हल करने के लिए सरकार के साथ विचार-विमर्श करने के लिए आगे आएं। बता दें कि किसान आंदोलन के बीच नरेंद्र सिंह तोमर 40 किसान यूनियनों के साथ वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसान इन तीन विधानों के महत्व को समझेंगे और इस गतिरोध को तोड़ने के लिए एक समाधान तक पहुंचने के लिए सरकार के साथ चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है किसान-आंदोलन: अखिलेश यादव
कृषि मंत्री ने कहा, पंजाब के किसानों के मन में कुछ गलतफहमी हैं, मैं उनसे आग्रह करना चाहता हूं कि वे विरोध छोड़ दें और बातचीत के लिए आगे आएं। मुझे उम्मीद है कि किसान नए कानूनों के महत्व को समझेंगे और समाधान तक पहुंचेंगे। बता दें कि आंदोलन शुरू होने के बाद से अब तक केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच पांच दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन इसमें भी कोई हल नहीं निकाला जा सका। इस बीच सरकार ने किसानों की सुविधा के अनुसार उन्हें अगले दौर की वार्ता के लिए दो बार आमंत्रित किया है।












Click it and Unblock the Notifications