चीन से जिस जगह था तनाव, अब वहां सेना के जवानों ने लगाए ठुमके, मजेदार Video हुआ वायरल
नई दिल्ली। हाल ही के दिनों में लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील सबसे अधिक चर्चा में रही है। भारत-चीन विवाद के चलते पैंगोंग लेक पर सेनाओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला था। कई दौर की बातचीत के बाद दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेनाएं पीछे हट गई हैं। हालात धीमे-धीमे नॉर्मल हो रहे हैं। इस बार पैंगोंग फिर से सुर्खियों में हैं। झील का एक वीडियो सामने आया है। पैंगोंग झील के किनारे पर भारतीय जवान डांस करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं और जवानों के लिए प्यार जता रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उस समय काफी अच्छा लगता है जब भारतीय जवान एन्जॉय करते हैं। लद्दाख की पैंगोंग झील पर फुल म्यूजिक के साथ इंडियन आर्मी गोरखा के जवान और उनके सहयोगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो जवान डांस कर रहे हैं। बाकी जवान पीछे से आवाजें दे रहे हैं। उनका हौसला बढ़ रहे हैं। लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं और जवानों के लिए प्यार जता रहे हैं। हर तरफ वीडियो और उसमें जवानों के जज्बे की तारीफ हो रही है। किरेन रिजिजू का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं।
इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि, मुझे यह पसंद आया, भगवान मेरे भाइयों को आशीर्वाद दें। जय हिंद। एक अन्य शख्स ने लिखा कि, हमारे बहादुर सैनिकों के नाम पर इस पल को देखना अच्छा लगता है।












Click it and Unblock the Notifications