राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, किस बात पर कांग्रेस सांसद को कहा 'बाल बुद्धि'?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हाशिए पर रहने वाले समुदायों के प्रतिनिधित्व की कमी पर सवाल उठाया था। इसे लेकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की आलोचना की है।

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें अब सौंदर्य प्रत्योगिता, फिल्म और खेल में भी आरक्षण चाहिए। रिजिजू ने कांग्रेस नेता को बाल बुद्धि बताते हुए उनपर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया।

Kiren Rijiju vs Rahul Gandhi

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना

किरेन रिजिजू ने लिखा, "अब, वह मिस इंडिया प्रतियोगिताओं, फिल्मों, खेलों में आरक्षण चाहते हैं! यह केवल 'बाल बुद्धि' (बच्चों जैसी मानसिकता) का मुद्दा नहीं है, बल्कि जो लोग उनकी जय-जयकार करते हैं वे भी समान रूप से जिम्मेदार हैं!"

उन्होंने आगे कहा कि "जबकि बचकाना व्यवहार मनोरंजक हो सकता है, इसे विभाजनकारी रणनीति के माध्यम से पिछड़े समुदायों का मजाक उड़ाने या उन्हें कमजोर करने की कीमत पर नहीं आना चाहिए।"

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट के लिए कोई भी दलित, आदिवासी या ओबीसी महिला चयनित नहीं हुई। कांग्रेस नेता ने यह बात दोहराते हुए कही और देशव्यापी जाति जनगणना कराने की मांग और महत्व पर जोर दिया।

राहुल गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने मिस इंडिया की सूची देखी कि क्या उसमें कोई दलित या आदिवासी महिला होगी, लेकिन उसमें कोई भी दलित, आदिवासी या ओबीसी महिला नहीं थी। फिर भी मीडिया नृत्य, संगीत, क्रिकेट, बॉलीवुड के बारे में बात करता है लेकिन किसानों और मजदूरों के बारे में बात नहीं करता।"

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि जाति जनगणना सिर्फ एक जनगणना नहीं है, बल्कि यह प्रभावी नीतिनिर्माण की नींव के रूप में काम करती है। लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो वह देशव्यापी सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराएगी, जिसमें जातियों, उप-जातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों का विवरण होगा।

अप्रैल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि अगर केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी तो वह देश में धन के वितरण का पता लगाने के लिए एक वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण कराएगी। हालांकि, राहुल गांधी के इस वादे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस देश की संपत्ति "घुसपैठियों" और "ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों" को बांटेगी। पीएम मोदी की इन टिप्पणियों से विपक्ष में भारी हंगामा मच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+