CM नारायणस्वामी ने कहा-हिटलर की बहन जैसी हैं किरण बेदी, खौल जाता है मेरा खून, जब...

CM नारायणस्वामी ने कहा-हिटलर की बहन जैसी हैं किरण बेदी, खौल जाता है मेरा खून, जब...

नई दिल्ली। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणस्वामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच विवाद एक बार फिर से सामने आया है। मुख्यमंत्री नारायणस्वामी ने एलजी किरण बेदी के रवैये पर सवाल उठाया और विवादित बयान देते हुए उनकी तुलना हिटलर से कर डाली। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और सीएम के बीच टकराव की स्थिति काफी पुरानी है, इससे पहले नारायणस्वामी ने किरण बेदी को दानव कहा था।

Recommended Video

    Kiren Bedi को Puducherry CM V Narayanasamy ने क्यों कहा Hilter की Sister | वनइंडिया हिंदी
    Kiran Bedi ‘appears to be sister of Hitler, BP shoots up every time she returns a file: Puducherry CM

    मुख्यमंत्री नारायणसामी अक्सर किरण बेदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। उनपर सरकार के कामों में दखल देने का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि किरण बेदी उपराज्यपाल होने की वजह से अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करती हैं और उनके फैसलों को खारिज करती है। उन्होंने कहा कि वह मंत्रालय के हर फैसले का फैसले में दखल दे रही हैं।

    उन्होंने कहा कि किरण बेदी का रवैया हिचल की बहन जैसा है। उन्होंने कहा कि जबभी मुझे बेदी से हमारे फैसलों की फाइलें वापस मिलती हैं तो मेरा खून खौल जाता है और मैं चिढ़ जाता हूं। नारायणस्वामी ने कहा कि अब तक देश में कोई भी राज्यपाल या उपराज्यपाल किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के नियमित प्रशासन में 'हस्तक्षेप' नहीं करता था, लेकिन किरण बेदी बार-बार ऐसा कर सरकार के फैसलों में दखल देती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+