'द कपिल शर्मा शो' में न्यूज एंकर बने बच्चा यादव, मनोज बाजपेयी को नहीं दिया बोलने का मौका, देखें मजेदार Video

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 'द किपल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड का एक मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा मेहमान के तौर पर आए हैं। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन किकू शारदा एक न्यूज एंकर बने हैं। वीडियो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, 'रद्दी न्यूज, केवल #tkss बात की खाल, आओ बहस करें #thekapilsharmashow'

जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं किकू शारदा

जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं किकू शारदा

वीडियो में किकू के साथ कृष्णा अभिषेक भी दिखाई दे रहे हैं, जो शो में सपना की भूमिका निभाते हैं। दोनों न्यूज एंकर के तौर पर बैठे होते हैं और मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा से बातें करते हैं। तभी किकू शारदा सपना से कहते हैं कि दोनों मेहमानों से जरा चाय कॉफी पूछिए तो सपना बीच में रोककर बोलती है कि सर दूध वाला नहीं आया। इसके बाद किकू जोर जोर से चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं 'ब्रेकिंग न्यूज, हमारा दूध वाला आया नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज, दूध वाला सामने आओ कहां छिपे बैठे हो।'

मनोज बाजपेयी को नहीं मिलता बोलने का मौका

मनोज बाजपेयी को नहीं मिलता बोलने का मौका

इसके बाद किकू मनोज बाजपेयी से पूछते हैं, 'आपको इस इंडस्ट्री में 25 साल का अनुभव है। तो फिर आज ऐसा क्या हुआ कि 25 साल का अनुभव छोड़कर आज आप यहां पे 55 साल के अनुभव के साथ आए हैं। बताइए बोलेंगे नहीं आप, बोलिए तो सही।' इसके बाद किकू चिल्लाने लगते हैं और मनोज बाजपेयी को कुछ नहीं बोलने देते। किकू के शोर के बीच मनोज कहते हैं, 'आप बोलने देंगे मुझे, आप बात ही नहीं करने दे रहे मुझे।' इसके बाद अनुभव सिन्हा किकू से सवाल पूछते हैं कि 'एक बात बताइए कि आप जब सवाल पूछें तो हम लोगों को बोलना है कि खाली सुनना है।'

किकू को पीटने लगते हैं कपिल शर्मा

किकू को पीटने लगते हैं कपिल शर्मा

इसपर किकू बोलते हैं, 'कुछ ऐसा बोलिए जिसपे धमाका हो।' फिर किकू कृष्णा से पानी मांगते हैं और जब वह कहते हैं कि जग नहीं है, तो किकू चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मुझे जग दो, जग दो...' इसके बाद किकू कहते हैं कि कपिल शर्मा मैं तुम्हें चैलेंज करता हूं तुम कहां हो, तभी कपिल नवजोत सिंह सिद्धू के अवतार में आ जाते हैं। इसके बाद कपिल किकू को पीटने लग जाते हैं और कृष्णा उनके ऊपर पानी से भरा जग डाल देते हैं। बता दें मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा आने वाले एपिसोड में दिखाई देंगे। हाल ही में मनोज का एक रैप वीडियो 'बंबई में का बा' रिलीज हुआ है। इस वीडियो में वह खुद दिखाई दे रहे हैं और इसे गाया भी उन्होंने ही है। जबकि इसके निर्देशन का काम अनुभव सिन्हा ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+