मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति की तारीफ कर निशाने पर आई थीं खुशबू सुंदर, मांगनी पड़ी थी राहुल गांधी से माफी

मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति की तारीफ कर निशाने पर आई थीं खुशबू सुंदर, मांगनी पड़ी थी राहुल गांधी से माफी

नई दिल्ली: अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खुशबू सुंदर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे पत्र में पार्टी में बड़े स्तर पर बैठे नेताओं पर दबाए जाने का आरोप लगाया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खुशबू सुंदर आज (सोमवार 12 अक्टूबर) या आने वाले कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकती हैं। रविवाह (11 अक्टूबर) को तमिलनाडु की नेता खुशबू सुंदर दिल्ली आई हैं, जिसके बाद से उनकी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। खुशबू सुंदर ने यूं ही अचानक इस्तीफा देने का मन नहीं बनाया इसकी चर्चाएं जुलाई 2020 से थीं, जब खुशबू सुंदर ने मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) की तारीफ की थी।

Khushbu Sundar

Recommended Video

    Congress नेता Khushboo Sundar ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे आरोप | वनइंडिया हिंदी

    मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति की खुशबू सुंदर ने की थी तारीफ

    नरेंद्र मोदी सरकार के नई शिक्षा नीति का कई दलों के नेताओं ने स्वागत किया था। इसी क्रम में खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने भी मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि इस शिक्षा नीति में बदलाव होना जरूरी था।

    राहुल गांधी से खुशबू सुंदर ने मांगी थी माफी

    नई शिक्षा नीति का स्वागत करने के बाद खुशबू सुंदर ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगी थी। खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर लिखा था- 'मैं कठपुतली या रोबोट नहीं हूं, जो सिर हिलाती रहे'।

    खुशबू सुंदर ने 30 जुलाई 2020 को किए अपने ट्वीट में लिखा, ''नई शिक्षा नीत- 2020 पर मेरा स्टैंड मेरी पार्टी से अलग है। इसके लिए मैं राहुल गांधी से माफी मांगती हूं। लेकिन मैं कठपुतली या रोबोट की तरह सिर हिलाने के बजाए फैक्ट पर बात करती हूं। अपने नेता से हम हर चीजों पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन बतौर नागरिक बहादुरी से अपनी राय या विचार रख सकते हैं।

    Khushbu Sundar

    खुशबू सुंदर ने कहा था- BJP में नहीं जाने वाली

    30 जुलाई 2020 को ही अपने किए एक अन्य ट्वीट में खुशबू सुंदर ने बीजेपी पर निशाना साथा था। खुशबू सुंदर ने लिखा था, संघी ज्यादा आनंद में रहें, मैं मैं बीजेपी में नहीं जा रही हूं। मेरी राय पार्टी से अलग है, लेकिन मैं खुद की सोच के साथ एक व्यक्ति हूं। नई शिक्षी नीति में कुछ जगहों पर खामियां हैं। लेकिन फिर मुझे लगता है कि पॉजिटिविटी े साथ होने वाले बदलाव को देक सकते हैं।

    एक अन्य ट्वीट में खुशबू सुंदर ने कहा था, राजनीति सिर्फ हल्ला करने का काम नहीं है, ये एक साथ मिलकर देश के लिए सोचने का काम है। जिसे पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को को समझना होगा। हम विपक्ष के रूप में इसे विस्तार से देखेंगे और इसकी कमियों को गिनाएंगे।

    Khushbu Sundar

    2014 में कांग्रेस में शामिल हुईं थी खुशबू सुंदर

    खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। खुशबू ने इससे पहले 2010 में DMK ज्वाइन किया था। जिसके बाद वो इस्तीफा देकर कांग्रेस में 2014 में आई थीं। लेकिन 2014 कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद वो ज्यादा चर्चाओं में नहीं रहीं। अब कहा जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा बीजेपी में शामिल होने के लिए किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+