Khatron Ke Khiladi 11: क्या श्वेता तिवारी को मिल गया है नया साथी, इस एक्टर की बाहों में नजर आईं एक्ट्रेस
Khatron Ke Khiladi 11: क्या श्वेता तिवारी को मिल गया है नया साथी, इस एक्टर की बाहों में नजर आईं एक्ट्रेस
मुंबई, 8 जून। छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11 में स्टंट करती नजर आएंगी । इस रियलिटी शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही हैं और श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हॉट फोटो शेयर कर इंटरनेट यूसर्ज के बीच सनसनी मचा रही हैं। पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आई श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसके बाद लोग श्वेता तिवारी के रिलेशनशिप को लेकर नए कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

इस एक्टर की बाहों में नजर आईं एक्ट्रेस
दरअसल, श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी शो की शूटिंग में अपने पुराने को-स्टार विशाल आदित्य सिंह साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। दोनो पहले टीवी सीरियल में साथ काम कर चुके हैं। जिस कारण दोनों में बॉडिंग अच्छी है। श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य सिंह के साथ ये फोटो खुद शेयक की है। जिसमें पेड़ के नीचे खड़ी श्वेता तिवारी के गले में विशाल आदित्य बांहे डाले नजर आ रहे हैं।

श्वेता ने शेयर की है ये फोटो
इस फोटो में दोनों के बीच खास केमेस्ट्री दिखाई दे रही है। श्वेता तिवारी ने अपनी जो ये फोटो शेयर की है उसके कैप्शन में जो श्वेता तिवारी ने लिखा है उससे ये कयास लगाना शुरू हो चुका है कि इन दोनों के बीच जरूर कोई न कोई खिचड़ी पक रही है।

श्वेता तिवारी ने लिखा हमारा बबुआ
श्वेता तिवारी ने सोमवार की शाम अपने इंस्टाग्राम पर विशाल आदित्य सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में श्वेता तिवारी ने लिखा, 'हमारा बबुआ। मम्मा का बेबी। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस फोटो को फैंस काफी पसंद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
श्वेता इससे पहले शेयर कर चुकी हैं ये फोटो और वीडियो
बता दें श्वेता तिवारी ने इसके पहले भी विशाल के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें ये दोनों बड़े कूल दिख रहे थे। इसके कैप्शन में श्वेता ने लिखा था तिवारी एंड बिहारी। श्वेता ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो खतरों के खिलाड़ी के सेट के मेकअप रूम में मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर श्वेता ने बताया कि सेट पर सब उन्हें मम्मा कह कर बुलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications