बातों-बातों में राखी सावंत ने बता दिया 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विनर का नाम, Video वायरल

नई दिल्ली, 24 जून'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, वजह है उनकी वो बात, जो बातों-बातों में उनके मुंह से निकल गई, दरअसल राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सावंत ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विनर के नाम का खुलासा कर दिया है, जिसके बाद उनको लेकर चारों तरफ बातें होने लगीं हैं क्योंकि ये शो बहुत जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है और इसकी शूटिंग पूरी कर ली गई है।

राखी ने कहा सब लोग आ गए?

राखी ने कहा सब लोग आ गए?

हाल ही में शो की शूटिंग पूरी करके टीवी सितारे केपटाउन से मुंबई लौट आए हैं। अनुष्का सेन, अभिनव शुक्ला, श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, राहुल वैद्य, वरुण सूद को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है। दरअसल पपराजी की फेवरिट राखी पैप्स से शो के बारे में बातें-बातें करते वक्त बोलीं कि सब लोग आ गए?

अर्जुन बिजलानी जीत गया ना?

अर्जुन बिजलानी जीत गया ना?

सभी का स्वागत है। राहुल वैद्य वेलकम। श्वेता वेलकम और कौन था? इस पर कोई अर्जुन बिजलानी का नाम लेता है, जिस पर राखी कहती हैं अरे वो तो जीत गया ना? हालांकि वो इतना कहकर फिर चुप हो जाती हैं क्योंकि उन्हें भी समझ आ जाता है कि उनसे कुछ गलती हो गई है, हालांकि तब तक उनका वीडियो वायरल हो गया था और चारों ओर उनको लेकर बातें होने लगी थीं।

यहां देखें राखी का वायरल वीडियो, जिसमें लिया उन्होंने विजेता का नाम

कौन हैं अर्जुन बिजलानी?

कौन हैं अर्जुन बिजलानी?

आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी, टीवी का एक चर्चित चेहरा है। वो कई मशहूर टीवी शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'नागिन' , 'मोहे रंग दे', 'रिमिक्स', 'कार्तिका', 'बॉक्स क्रिकेट लीग', 'मिले जब हम तुम', 'यह है आशिक़ी', 'परदेस में मिला कोई अपना', 'रोड डायरिस', 'तेरी मेरी लव स्टोरी', 'काली - एक पुनर अवतार', 'जो बीवी से करे प्यार' और 'परदेस में है मेरा दिल' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा यह 'फुल्ल फुकरे' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

अमेरिकी फियर फैक्टर आधारित गेम शो

अमेरिकी फियर फैक्टर आधारित गेम शो

मालूम हो कि फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी अमेरिकी फियर फैक्टर पर आधारित एक स्टंट गेम शो है। इस बार इसका 11वां सीजन आने वाला है।

अब तक ये खिलाड़ी रहे विनर

  • सीजन 1- नेत्रा रघुरामन (2008)
  • सीजन 2 - अनुषा मनचंदा (2009)
  • सीजन 3 - शब्बीर अहलुवालिया (2010)
  • सीजन 4 - आरती छाबड़िया (2011)
  • सीजन 5 - रजनीश दुग्गल (2014)
  • सीजन 6 - आशीष चौधरी (2015)
  • सीजन 7- सिद्धार्थ शुक्ला (2016)
  • सीजन 8 - शांतनु माहेश्वरी (2017)
  • सीजन 9 -पुनीत जे पाठक (2019)
  • सीजन 10 - करिश्मा तन्ना ( 2020)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+