'बेचारा डर गया सब लड़का...', SDM ज्योति मौर्य की बेवफाई पर खान सर ने दिया गजब जवाब, वायरल हुआ Video
Khan sir or SDM Jyoti Maurya: उत्तर प्रदेश की बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य की बेवफाई की कहानी इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। उनके पति आलोक मौर्य ने उनपर किसी गैर-मर्द संग संबंध रखने और भ्रष्टाचारी के आरोप लगाए हैं।
अब इस पूरे मामले पर बिहार के पटना वाले खान सर ने अपनी कोचिंग क्लास के दौरान बात की है। खान सर ने कहा है कि अब एसडीएम ज्योति मौर्य की हरकत की वजह से ससुराल वाले और पति अपनी पत्नी और बहुओं को पढ़ाने में डरेंगे।

खान सर के एक कोचिंग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने क्लास के दौरान बच्चों से बरेली की उप-जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ज्योति मौर्य की खबरों पर बात कर रहे हैं।
खान सर ने कहा, ''कभी-कभी लोग ऐसा गलती करते हैं कि बाकियों के लिए रास्ता बंद कर देते हैं। अब कौन पढ़ाएगा...? लड़की लोग आप लोगों को सुनकर कैसा लगा...? बहुत खराब ना...।''
खान सर आगे कहते हैं, ''अच्छा आप लोग, अगर ऐसा कहिएगा कि ब्याह-शादी के बाद हमलोग भी पढ़ना चाहते हैं तो, बेचार डर जाएगा लड़का सब।''
खान सर ने कहा, ''जितने भी शादीशुदा हैं, सब लोग, पहले फोन करके समझा दीजिए कि भाई ऐसा नहीं है...। सब एक जैसा नहीं होता है। लेकिन बेचारा बोल नहीं रहा होगा लेकिन डरा हुआ होगा।''
खान सर ने कहा, ''देखिए कौन, डरेगा, जिसको आपसे लगावा है..., वही डरेगा ना...। कौन इंसान आपसे ज्यादा झगड़ा करेगा...या आपको खोने की तकलीफ किसे होगी...? जिसको आपसे ज्यादा लगाव होगा...। वरना किसको पता रहता है...कौन क्या कर रहा है।''
क्या है बरेली की SDM ज्योति मौर्य की पूरी कहानी...?
बरेली की SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक ने मीडिया में आकर कहा है कि उनकी पत्नी का किसी गैर-मर्द के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। उन्होंने ये भी दावा किया कि उनकी पत्नी एक भ्रष्ट अधिकारी हैं और काम के बदले रिश्वत लेती हैं।
आलोक जो खुद एक पंचायत राज में कर्मचारी हैं, उन्होंने कहा, ''मैंने शादी के बाद ज्योति को पढ़ाई के लिए पूरी तरह सपोर्ट किया। उसको इमोशनल और फाइनेंशियल हर तरह से मदद की। प्रयागराज में अच्छी कोचिंग सेंटर में एडमिशन भी कराया। लेकिन अब वह मुझे छोड़कर किसी और से संबंध बना रही है।''

ज्योति मौर्य की शादी बरेली के रहने वाले आलोक से 2010 में हुई थी। शादी के बाद ज्योति ने अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने और राज्य सिविल सेवा परीक्षा पास करने की बात की।
ज्योति के पति और ससुराल वालों ने उनको सपोर्ट किया और उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया और आखिरकार उन्होंने 2015 में पीसीएस परीक्षा पास की और बाद में उन्हें एसडीएम बरेली के पद पर तैनात किया गया।

ज्योति मौर्य के पति का कहना है कि साल 2020 से उनके रिश्ते खराब हुए, जब उन्हें ज्योति के अफेयर के बारे में पता चला। हालांकि ज्योति ने सारे दावों को खारिज किया है।
ज्योति ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इन दोनों का मामला मैट्रोमोनियल कोर्ट में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications