खजुराहो देश का सबसे गर्म शहर, कई शहरों में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। देश में इस बार तमाम राज्यों में गर्मी अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है, हर रोज पारा नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रविवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में तापमान अपने शीर्ष पर पहुंच गया और देश का सबसे गर्म शहर रहा। रविवार को यहां का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ना सिर्फ खजुराहो बल्कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर दिया। दामोह में 46.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 46.6 डिग्री सेल्सियस, शाहजापुर में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

heat

8-10 दिनों में भीषण गर्मी
मध्य प्रदेश की ही तरह राजस्थान में भी चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है, यहां करौली में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया, जिसने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। इसके अलावा सवाई माधोपर और बारमेर में भी पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 8-10 दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में भी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है, झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि लखनऊ में पारा 41.7 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आंधी और बारिश हो सकती है, जबकि पश्मिची उत्तर प्रदेश में सूखे का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी आ सकती है।

इन शहरों में चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार धूल भरी आंधी सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई और आसपास के जिलों में आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+