Khagaria Lok Sabha: केंद्र में PM Modi, बिहार में कोई भी, मतदाताओं के बीच जानिए क्या है माहौल
Khagaria Lok Sabha Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर लोगों के बीच क्या है माहौल जानने के लिए बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची।
ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। कई लोगों ने स्थानीय सांसद को बदलने की बता कही और कहा कि प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहते हैं। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि एनडीए गठबंधन के सांसद उम्मीदवार को वोट देंगे तभी तो पीएम आपका बनेगा।

इस सवाल के जवाब में अरुण यादव ने कहा हमारे क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, उतना विकास नहीं हुआ है। इस बार बदलाव चाहते हैं। केंद्र में पीएम मोदी और बिहार में कोई भी चलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन के उम्मीदवार को वोट देंगे। केंद्र में पीएम मोदी को ही देखना चाहते हैं।
वन इंडिया हिंदी के संवादाता ने सवाल किया कि जब केंद्र में पीएम मोदी को देखना चाहते हैं। फिर वोट महागठबंधन को देंगे तो यह कैसे संभव है। जब आप अपने सांसद को वोट नहीं देंगे तो फिर एनडीए का पीएम कैसे बनेगा। इस पर उन्होंने कहा कि अन्य जगहों से जीतकर भी तो मोदी को पीएम बनाया जा सकता है।
बिहार में महागठबंधन ने अच्छा काम किया है, इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताएंगे। इससे यह होगा कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में विकास की आस जगेगी। वहीं रामानंद यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने काफी सराहनीय क़दम उठाया है। इसलिए अब इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को सांसद के तौर पर देखना चाहते हैं। वीडियों में देखें जनता के बीच क्या माहौल है?












Click it and Unblock the Notifications