Khagaria Lok Sabha: राम मंदिर निर्माण का श्रेय सिर्फ़ BJP को नहीं, आम जनता को भी जाता है, जानिए क्या है माहौल?
Khagaria Lok Sabha Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर लोगों के बीच क्या है माहौल जानने के लिए बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची।
वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने लोगों से विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानी। लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ धर्म की सियासत कर रही है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। भाजपा के लोग इसका ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

राम मंदिर निर्माण का श्रेय सिर्फ़ भाजपा को नहीं जाता है बल्कि आम लोगों को भी जाता है। राम मंदिर निर्माण में सिर्फ़ हिंदू समुदाय का ही योगदान नहीं है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का भी इसमें सहयोग रहा है। सरकार जो मंदिर निर्माण में ख़र्च कर रही है, वह आम जनता द्वारा दिये गये टैक्स का रुपया है।
Recommended Video
आम लोग जो टैक्स देते हैं उसमें किसी एक समुदाय विशेष के लोगों का पैसा नहीं होता है। सभी धर्म और जात के लोग टैक्स देते हैं। इसी टैक्स के पैसे का सरकार किसी काम को करने के लिए इस्तेमाल करती है। राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, यह बहुत ही ख़ुशी की बात है लेकिन इस पर सियासत दुर्भाग्यपूर्ण है।
सियासत करनी है तो रोजगार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर बात होनी चाहिए। धर्म के नाम पर बांटकर सियासत करना सही नहीं है। आज ऐसे हालात हो गए हैं कि जो लोग साथ बैठकर चाय पीते थे। आज वह लोग एक दूसरे के हाथों से पानी पीना भी उचित नहीं समझ रहे हैं। धर्म के नाम पर सियासत की वजह से ही समाज में नफ़रत पैदा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications