KGF सॉन्ग कॉपीराइट मामला: कर्नाटक HC से कांग्रेस को राहत, राहुल गांधी सहित इन नेताओं के खिलाफ FIR पर रोक

कर्नाटक हाईकोर्ट से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। केजीएफ सॉन्ग कॉपीराइट मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं पर FIR दर्ज करने पर रोक लगा दी है।

karnatka high court

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केजीएफ चैप्टर-2 के गाने को इस्तेमाल करने के खिलाफ MRT म्यूजिक कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद यशवंतपुर पुलिस ने राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ IPC की धारा 403 (संपत्ति की बेईमानी से हेराफेरी), 465 (जालसाजी), 120 B (आपराधिक साजिश) और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, मामले को कांग्रेस ने कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती थी। जिस पर कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने तीनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने पर रोक लगा दी है।

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक FIR नहीं दर्ज की जाएगी। आपको बता दें कि न्यायमूर्ति सुनील दत्त यादव की एकल पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एएस पोन्नाना की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया। वरिष्ठ वकील ने पीठ को सूचित किया कि अदालत को दिए गए सबूत के बाद गीत वाले वीडियो को कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया है।

आपको बता दें कि एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने एक सिविल सूट भी दायर किया था। मामले की सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

वहीं, मामले में सुनवाई के दौरान वकील पोन्नाना ने तर्क दिया कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शिकायत में कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनाया गया है। राहुल गांधी को केवल इसलिए आरोपी नहीं बनाया जा सकता क्योंकि वीडियो में उनका चेहरा दिखाया गया है। साथ ही उन्होंने प्रादेशिक क्षेत्राधिकार का मुद्दा भी उठाया। क्योंकि प्राथमिकी यशवंत नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा साउथ राज्यों को कवर करते हुए महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान में पहुंची है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी वर्ग के लोगों से मुलाकात करते हैं और उनकी समस्याओं को भी सुनते हैं।

ये भी पढ़ें- जब राहुल गांधी के कहने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दोहराया 'जय सिया राम'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+