केरल में युवा कांग्रेसी नेता की हत्या, कांग्रेस ने जिले में किया बंद का ऐलान

कन्नूर: केरल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कन्नूर में एक युवा कांग्रेस नेता की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी। 30 साल के युवा कांग्रेसी नेता के मौत हिंसा में घायल होने से हुई। हिंसा में घायल युवा नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

kerala youth congress leader hacked to death-kannur

कांग्रेस नेताओं ने इस हत्या का आरोप सीपीएम के कार्यकर्ता शिहाइब पर लगाया है। इस हत्या के विरोध में आज कन्नूर जिले में बंद का ऐलान किया गया है। ये बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

इस हड़ताल में किसी आम आदमी को मुसीबत का सामना न करना पड़े, इसके लिए वाहनों का इससे छूट दी गई है।

केरल में काफी समय से इस तरह के मामले देखे जा रहे हैं हाल में आरएसएस के नेताओं की मौत की खबरों ने मीडिया में जगह बनाई थी। भारतीय जनता पार्टी के भी कई कार्यकर्ता वहां मारे जा चुके हैं।

बताया जाता है कि हिंसा में और भी कई कांग्रेसी नेता घायल हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने केरल सरकार पर सवाल उठाए हैं। कई नेताओं ने इस मामले में पुलिस को भी ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया तालिबान का कमांडर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+