वायनाड भूस्खलन में खोई थी पूरी फैमिली, श्रुति ने शुरू किया नया अध्याय, बनी सरकारी क्लर्क

Wayanad Landslide Shruti S: वायनाड में हाल ही में हुए विनाशकारी भूस्खलन में अपनी पूरी परिवार को खोने वाली श्रुति एस ने सोमवार को राजस्व विभाग में क्लर्क के पद पर जॉइन किया। भूस्खलन के बाद श्रुति ने अपने मंगेतर को भी सड़क दुर्घटना में खो दिया था। राज्य सरकार द्वारा उसे नौकरी देने का निर्णय लिया गया था।

जैसा कि वादा किया गया था, श्रुति ने राजस्व विभाग में क्लर्क के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर श्रुति के साथ सीपीएम जिला सचिव ई जे बाबू और एलडीएफ संयोजक पी के शशि भी मौजूद थे। श्रुति ने मीडिया से कहा, "जैसा कि मंत्री राजन सर ने बताया, मुझे नौकरी मिल गई। सभी ने मेरा साथ दिया। मंत्री ने मुझे फोन कर शुभकामनाएं दीं।"

india news jpg

केरल सरकार ने दी नौकरी

केरल सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने 28 नवंबर को भूस्खलन से बची श्रुति को नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। जीएडी के आदेश में कहा गया था, "वायनाड कलेक्टर ने राजस्व विभाग में क्लर्क पद के लिए रिक्ति की सूचना दी और पुष्टि की कि श्रुति इस पद के लिए योग्य हैं।" इसके बाद जीएडी ने वायनाड कलेक्टर को उनकी नियुक्ति के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी।

हादसे में खोया पूरा परिवार, पति भी दुनिया छोड़ गए

श्रुति ने 30 जुलाई को वायनाड के भूस्खलन में अपने पिता शिवन्ना, अपनी मां सबिता, अपनी छोटी बहन श्रेया, मामा सिद्धराज, उनकी पत्नी दिव्या और बेटे लक्षवथ कृष्ण को खो दिया। उस समय श्रुति और उनकी बहन लावण्या घर से बाहर थीं। बाद में सितंबर में एक सड़क दुर्घटना में उनके मंगेतर जेनसन को गंभीर चोटें आईं, और वह इस हादसे में घायल हो गए थे और उनकी मृत्यु हो गई।

श्रुति ने अपनी जिंदगी में आई इन विपत्तियों के बावजूद एक नई शुरुआत की है और सरकारी सेवा में शामिल होकर जीवन में आशा का एक नया अध्याय शुरू किया है।

यह भी पढ़ें '1 लाख युवाओं को राजनीति में लाएंगे, इसे परिवारवादियों के हवाले नहीं छोड़ सकते', PM मोदी का परिवारवाद पर हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+