Kerala Train Fire: आरोपी शाहरुख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, ट्रेन में लगा दी थी आग
केरल में ट्रेन में आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। एसटीएफ ने उसे दबोच लिया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Kerala Train Fire: केरल के कोझिकोड में एक सनकी ने चलती ट्रेन की बोगी को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में आरोपी शाहरुख सैफी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी शाहरुख सैफी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, इससे पहले शुक्रवार को जिला सत्र न्यायाधीश एसवी मनेश कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां आरोपी शाहरुख का इलाज चल रहा है। उसे 28 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यहां से उसे जिला जेल के मेडिकल सेल में ले जाया जाएगा।
Recommended Video

बता दें कि केरल के कोझिकोड में 2 अप्रैल को सनकी शाहरुख सैफी ने ट्रेन की बोगी को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपी दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था।
शाहरुख ट्रेन को आग के हवाले करने के बाद कूद गया। उस दौरान उसे सिर में चोट लगी। जिसका इलाज करवाने वो गया था। कूदते वक्त आरोपी के कुछ दस्तावेज भी गिर गए, जिसके आधार पर केरल पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस ने उसे ट्रैस किया। आरोपी के पिता ने बताया कि वो लकड़ी का काम करता है। 31 तारीख को वो चला गया था। उसने कुछ नहीं बताया। उसके बाद से उसका फोन बंद जाने लगा। इस पर 2 अप्रैल को उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें- Kerela Train Fire: कैसे शाहीन बाग के शाहरुख सैफी ने केरल ट्रेन में लगाई आग, क्यों किया ऐसा? डायरी से खुले राज












Click it and Unblock the Notifications