Kerela Train Fire: कैसे शाहीन बाग के शाहरुख सैफी ने केरल ट्रेन में लगाई आग, क्यों किया ऐसा? डायरी से खुले राज
Kerela Train Fire Suspect Sharukh Saifi: महाराष्ट्र रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से दिल्ली के शाहीन बाग के रहने वाले शाहरुख सैफी को 05 अप्रैल को गिरफ्तार किया। पुलिस इसे कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड का मुख्य आरोपी बता रही है।

Kerala train fire incident Shahrukh Saifi case: केरल के कोझिकोड में अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। केरल अग्निकांड मामले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्काउड और केरल पुलिस ने 05 अप्रैल को दिल्ली के शाहीन बाग के रहने वाले शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा है कि शाहीन बाग के रहने वाले शाहरुख सैफी ने साजिश के तहत केरल ट्रेन अग्निकांड को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि उसे घटनास्थल से एक डायरी और मोबाइल फोन मिली थी, जिससे कई राज खुले हैं।
अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में कैसे लगी आग, क्या है पूरा मामला?
केरल के कोझिकोड में 02 अप्रैल को अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने की खबर आई थी। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने यात्रियों को आग लगा दी। जब ये हादासा हुआ तो ट्रेन कोरापुझा पुल पर थी। इस हादसे में 09 लोग झुलस गए थे। वहीं 03 तीन लोग लापता हो गए थे।
पुलिस को जांच के बाद तीन लापता शख्स के शव रेलवे ट्रैक पर मिले थे। पुलिस ने कहा कि आग लगने के बाद यात्रियों ने खुद को बचाने के लिए ट्रेन से छलांक लगा दी थी।
पुलिस ने कहा- शाहरुख सैफी पेट्रोल से भरी बोतल लेकर ट्रेन में चढ़ा था...
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मिली डायरी में कुछ पते लिखे थे। जिसके आधार पर ही जांच एजेंसी शाहरुख सैफी तक पहुंची है। पुलिस कहा है कि शाहरुख सैफी ट्रेन में अपने साथ बैग में पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर सवार हुआ था। हालांकि पुलिस ने कहा कि फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि शाहरुख सैफी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया है।
कोझिकोड ट्रेन में आग लगने की घटना पर केरल के डीजीपी अनिल कांत ने कहा है कि अभी आरोपी की जांच शुरू नहीं हुई है। उसे सुबह-सुबह लाया गया है। डॉक्टरों की एक टीम अभी उसकी जांच कर रही है। आरोपी की स्थिति देखने के बाद ही हम उससे पूछताछ कर पाएंगे।
#WATCH | The suspected accused is being medically examined. We haven't started questioning him. We were able to trace him well in time. We will look into all aspects of the case: Kerala DGP Anil Kant on Kozhikode train fire incident pic.twitter.com/jqmVL4fQHe
— ANI (@ANI) April 6, 2023
बैग से मिले डायरी और मोबाइल से, कैसे खुले 'शाहरुख सैफी' के राज!
करेल ट्रेन अग्निकांड को लेकर जांच के लिए केरल पुलिस ने एसआईटी बनाई थी। पुलिस ने संदिग्ध युवक का स्कैच भी जारी किया था। महाराष्ट्र एटीएस के मुताबिक जब शाहरुख सैफी को गिरफ्तार करने पहुंचे तो वह भागने की फिराक में था। एटीएस के ने यह भी दावा किया है कि शाहरुख सैफी ने कबूल कर लिया है कि उसने ही घटना को अंजाम दिया है।
केरल पुलिस ने बताया कि उसे हादसे वाली जगह से यानी रेलवे ट्रैक से एक बैग मिला था। इस बैग में मोबाइल फोन और एक डायरी मिली थी। इसी डायरी में शाहरुख सैफी कारपेंटर का नाम लिखा हुआ था। इस डायरी में रोजाना का हिसाब भी था।
डायरी में लिखे अधिकत्तर पता नोएडा (यूपी) के थे। जिसमें कई जगह सेक्टर-31 लिखा हुआ था। इसलिए पुलिस को शक हुआ कि आरोपी दिल्ली एनसीआर नोएडा के आसपास का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने इन इलाकों में शाहरुख सैफी नाम से शख्स को खोजना शुरू किया।

इसके अलावा पुलिस ने बैग से बिना सिमकार्ड के बरामद मोबाइल की भी जांच की। जांच में पता चला कि इस मोबाइल में जो नंबर इस्तेमाल हो रहा था, वह शाहीन बाग के फैजल एन्क्लेव में शाहरुख मोहम्मद फखरुद्दीन के नाम पर रजिस्टर है। इसके बाद करेल पुलिस दिल्ली पुलिस के साथ इस पते पर पहुंच गई। बैग में मिले कपड़ों से परिजनों ने शाहरुख सैफी की पहचान कर ली।
परिवार वालों ने बताया कि शाहरुख पिछले 6 दिनों से घर नहीं आया और उसको कोई पका नहीं चल पा रहा था। उसका फोन बंद आ रहा था। वह नौकरी खोजने की बात बोलकर घर से निकला था। परिवार वालों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाई है। परिवार का कहना है कि उसके बेटे को इसमें फंसाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications