केरल: मल्लपुरम में नाव पलटने से एक ही परिवार के छह बच्चों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। केरल के मल्लपुरम जिले में मंगलवार को नाव डूब जाने से छह बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में डूबे बच्चे एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं। मरने वालों में चार लड़कियां और जो लड़के हैं। नाव नारानी नदी में चंगामकुलम के करीब पलटी। हादसे में एक लड़की और एक व्यस्क को बचा लिया गया, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में आठ साल की जीनीशा, 15 साल की पूजा, 15 साल का वैष्णव, चार साल की आदिदेव और 12 साल के प्रसन्ना की पहचान कर ली गई है। गोताखोर अभी भी राहत में जुटे हैं, कुछ और लोगों के डूबे होने की आशंका जताई जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications