केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ केरल पुलिस ने दर्ज की FIR, एंबुलेंस के दुरुपयोग का है आरोप
Suresh Gopi: केरल पुलिस ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर उन पर त्रिशूर पूरम स्थल तक पहुंचने के लिए एम्बुलेंस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। त्रिशूर ईस्ट पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179, 288 और 192 के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दें, केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ शिकायत सीपीआई के जिला नेता सुमेश केपी ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गोपी ने एम्बुलेंस का इस्तेमाल गैर-चिकित्सा उद्देश्यों के लिए किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री अभिजीत नायर और एक एंबुलेंस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि उत्सव में व्यवधान गोपी को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था, जो उस समय त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार थे। इस घटना ने केरल में राजनीतिक बहस को हवा दे दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस के हस्तक्षेप से उत्सव की रस्में बाधित हुईं।
केरल पुलिस वर्तमान में पूरम उत्सव में व्यवधान के इन आरोपों की जांच कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ सुरेश गोपी ने शुरू में उत्सव के दौरान एम्बुलेंस के इस्तेमाल के बारे में उनके खिलाफ़ लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरम में यह व्यवधान एक बूमरैंग साबित होने वाला है।
सुरेंद्रन (भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष) के दावे के विपरीत, मैं एम्बुलेंस में घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। मैं एक निजी कार में पहुंचा था, जो जिला अध्यक्ष का निजी वाहन था। अगर कोई दावा करता है कि उसने मुझे एम्बुलेंस में देखा था, तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह वास्तविक दृश्य था या भ्रम। सच्चाई का पता लगाने के लिए, पिनाराई के अधीन केरल की पुलिस पर्याप्त नहीं होगी।
सीबीआई जांच आवश्यक है। मैं इसका सामना करने के लिए तैयार हूं। उन्हें सीबीआई को बुलाना चाहिए। केरल में पूर्व और वर्तमान मंत्रियों सहित कई लोग पूछताछ से डरते हैं। बाद में, गोपी ने अपने पिछले बयान को वापस ले लिया और स्पष्ट किया कि गुंडों द्वारा उनकी कार पर हमला किए जाने के बाद उन्हें एम्बुलेंस का उपयोग करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप उनके पैरों में चोटें आईं।












Click it and Unblock the Notifications