केरल: पिनराई विजयन की नई कैबिनेट में होंगे सभी नए और युवा चेहरे, केके शैलजा को भी नहीं मिली जगह
पूरी तरह नई होगी पिनराई विजयन की कैबिनेट
तिरअनंतपुरम, 18 मई। केरल विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले सीपीआई (एम) के नेता पिनराई विजयन 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच केरल में पिनराई विजयन सरकार की नई कैबिनेट पर भी चर्चा तेज हो गई है। केरल सरकार के नए मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 21 होगी जिसमें सीएम पिनराई विजयन को छोड़कर सभी नए चेहरे होंगे। इनमें से चुनाव जीतकर आए ज्यादातर युवा नेताओं को शामिल किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि कोरोना वायरस के खिलाफ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में प्रशंसा पाने वालीं केके शैलजा इस बार पिनाराई विजयन कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल में वाम नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्रिमंडल में केके शैलजा को मंत्री पद से हटा दिया गया है। माकपा नेता एएन शमसीर ने मंगलवार को बताया कि पिछली केरल कैबिनेट से इस बार की नई कैबिनेट में सिर्फ पिनराई विजयन नई कैबिनेट का हिस्सा बनेंगे बाकी 11 मंत्री नए हैं। 20 मई को शपथ लेने वाली नई कैबिनेट युवाओं और बुजुर्गों का मिश्रण होगी। केके शैलजा को नई कैबिनेट में जगह ना मिलने पर एएन शमसीर ने कहा, ये हमारी पार्टी का सामूहिक निर्णय है, जो सामूहिक नेतृत्व की ओर से लिया गया है। किसी भी नेता को पार्टी से बाहर ना करें।
Only the CM will be there (from the previous Kerala cabinet), rest 11 ministers are new. It is a blend of youngsters and the old: AN Shamseer, CPI(M) leader on the new Kerala cabinet that will be sworn in on May 20th pic.twitter.com/Uq7peoRJIW
— ANI (@ANI) May 18, 2021
यह भी पढ़ें: 'केरल को कब मिलेगी वैक्सीन, ऐसे तो लोगों की जान पर बन आएगी', हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा
बता दें कि पार्टी पार्टी की राज्य समिति की ओर से भी नई कैबिनेट पर बयान जारी करते हुए कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा सहित सभी मौजूदा मंत्रियों को हटा दिया गया है। केके शैलजा को पार्टी सचेतक के तौर पर चुना गया है और पार्टी ने एमबी राजेशन को स्पीकर उम्मीदवार के तौर पर चुना है। इसके अलावा संसदीय पार्टी सचिव के तौर पर टीपी रमाकृष्णन के नाम पर मुहर लगाई गई है। बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव में 1980 से हर पांच साल बाद सरकार बदलने का इतिहास रहा है। सीपीएम नेता और एलडीएफ के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नया इतिहास रच डाला है।












Click it and Unblock the Notifications