राहुल गांधी से मिली उन्हें जन्म दिलवाने वाली नर्स, बोलीं- तुम मेरे बेटे हो, देखें इमोशनल वायरल Video
नई दिल्ली, 19 अगस्त। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी इस सप्ताह की शुरुआत में केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की यात्रा पर थे, ये वीडियो उसी दौरान का है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान राजम्मा वावथिल से मुलाकात की और कांग्रेस केरल द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद उनकी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राहुल गांधी के जन्म के तुरंत बाद सबसे पहले उठाया था गोद
केरल निवासी राजम्मा, एक सेवानिवृत्त नर्स है जो दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में ड्यूटी पर थीं, जब राहुल का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। उन्होंने राहुल को उनके जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु के रूप में अपने हाथों में लिया था। वीडियो में राजम्मा ने राहुल गांधी से कार में मुलाकात की जब वो वहां से निकल रहे थे। राजम्मा राहुल को देखकर बहुत खुश हुई और उसे शुभकामनाएँ और प्यार दिया। उन्होंने राहुल गांधी को मिठाई का पैकेट भी भेंट किया।
Recommended Video

नर्स राजम्मा बोलीं- ये अधिकार मैं किसी को नहीं दूंगी
राजम्मा ने भी अपने बेटे को राहुल गांधी से मिलवाया और कांग्रेस नेता की बात करते हुए उनसे कहा, ''वह मेरे सामने पैदा हुए थे। इनकी मां से भी पहले मैंने मैंने इन्हें देखा। वह अधिकार मैं किसी को नहीं दूंगी।"

राजम्मा की इमोशनल बात सुनकर राहुल गांधी ने लगा लिया उन्हें गले
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में पूछते हुए राजम्मा ने राहुल गांधी से कहा, "अपनी मां को मेरा नमस्ते कहिएगा।" राजम्मा ने कहा, "मैं आपको अपने घर बुलाकर बहुत कुछ देना चाहती हूं, लेकिन आपके पास समय नहीं है, मैं समझती हूं,"। ये बात सुनकर राहुल गांधी ने उन्हें गले लगा लिया और धन्यवाद कहकर आभार व्यक्त किया।

तुम मेरे बेटे हो, भगवान आपका भला करे
सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई लाइक और रीट्वीट के साथ वायरल हो गया है। राजम्मा वावथिल 1987 में सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) लेने के बाद केरल लौट आईं। वह अब सुल्तान बथेरी के पास कल्लूर में बस गई हैं। राजम्मा ने राहुल गांधी से कहा
"तुम मेरे बेटे हो। भगवान आपका भला करे। "
The wholesome love and affection from Rajamma Amma who was a nurse at Delhi’s holy family hospital where
— Congress Kerala (@INCKerala) August 17, 2021
Shri @RahulGandhi was born. pic.twitter.com/fMCDNIsUio
केरल कांग्रेस ने शेयर किया था ये वीडियो
केरल कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- "दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में नर्स थीं, जहां राहुल गांधी का जन्म हुआ था, राजम्मा अम्मा का भरपूर प्यार और स्नेह।" जिसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications