OMG! बुर्का पहने युवक लेडीज टॉयलेट में घुसा, हिडन कैमरे से की रिकॉर्डिंग, ऐसे दबोचा गया
Kochi Lulu Mall: केरल के कोच्चि स्थित एक लुलु मॉल में एक सनकी युवक का कारनामा सामने आया है। युवक लेडीज टॉयलेट में कथित तौर पर बुर्का पहनकर घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
केरल के कोच्चि स्थित एक लोकप्रिय लुलु मॉल के लेडीज टॉयलेट में कथित तौर पर बुर्का पहनकर घुसने के आरोप में एक 24 साल का युवक गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने मोबाइल फोन पर उनका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आईटी पेशेवर बीटेक का छात्र है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 354 (सी) (ताक-झांक) और 419 (प्रतिरूपण) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ई के तहत अपराध के लिए मामला दर्ज हुआ है। आईटी फर्म में काम करता है आरोपी...

कलामासेरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार यानी 16 अगस्त की है। आरोपी इन्फोपार्क स्थित एक प्रमुख आईटी फर्म में काम करता है। आरोपी 'बुर्का' पहनकर लुलु मॉल के लेडीज टॉयलेट में घुस गया और अपना मोबाइल वहां रख दिया।
रिकॉर्डिंग के लिए बॉक्स में छुपाया मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने अपना फोन एक छोटे कार्डबोर्ड बॉक्स में रखा था और कैमरे से रिकॉर्डिंग के लिए एक छेद कर दिया था। इसके बाद टॉयलेट के दरवाजे पर चिपका दिया। इसके बाद युवक वहां से निकला और टॉयलेट के मेन दरवाजे के सामने बुर्के में खड़ा हो गया। पुलिस ने यह भी बताया कि बुर्के में महिला का वेश धारण किए युवक के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए, मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचित किया, जो तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी से पूछताछ की।
पूछताछ में खुला बुर्के का राज
पूछताछ से पता चला कि युवक की पहचान उजागर हो गई। बुर्के के अंदर युवक है, इसकी जानकारी पुलिस को मिली। पूछताछ में आरोपी युवक ने टॉयलेट में मोबाइल रिकॉर्डिंग की बात कबूली और हिडन मोबाइल भी बरामद करवाया। इसके बाद, आरोपी का बुर्का और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी कहीं और ऐसी हरकतें की हैं।












Click it and Unblock the Notifications