Kerala News: सबरीमाला तीर्थयात्रियों से भरी बस से ऑटो की भीषण टक्कर, हादसे में चालक समेत 5 लोगों की मौत
Kerala News: केरल के मलप्पुरम में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बस और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। जिससे ऑटो ड्राइवर और ऑटो में बैठे चार लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक से आ रहे सबरीमाला तीर्थयात्रियों की बस से ऑटो की भयानक टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

जांट में जुटी केरल पुलिस
मलप्पुरम जिला पुलिस प्रमुख शशिधरन एस ने कहा कि बस और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हम मोटर वाहन विभाग के साथ संयुक्त जांच करेंगे। साथ ही दुर्घटना स्थल की ठीक से जांच करेंगे और देखेंगे कि क्या सड़क के साथ कोई समस्या है। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा वीडियो में देखा जा रहा है कि मौके पर कैसे चीख पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए डायल 112 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा रहा है। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी गई।
ऑटो ड्राइवर और ऑटो में सवार 4 लोगों की मौत
मौके पर पहुंचे पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बचाया। लेकिन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ऑटो में चार लोग बैठे थे। ऑटो ड्राइवर चारों लोगों को बैठाकर जा रहे थे, तभी उसकी टक्कर बस से हो गई। हादसे में ऑटो ड्राइवर और ऑटो में बैठे चारों लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- सबरीमाला में उमड़ी भीड़ ने खोली व्यवस्था की पोल, श्रद्धालुओं की मौत से मुश्किल में फंसी केरल सरकार












Click it and Unblock the Notifications