Kerala News: BJP में शामिल हुए कैथोलिक पादरी, चर्च ने कुछ घंटों बाद उन्हें पद से हटा दिया
Kerala News: केरल में चर्च के एक फादर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए तो उन्हें पादरी के पद से हटा दिया गया। बीजेपी में शामिल होने के कुछ घंटों बाद यह फैसला लिया गया। केरल के इडुक्की के सिरो-मालाबार चर्च के एक कैथोलिक पादरी को उनके पद और कामों से हटा दिया गया है।
फादर कुरियाकोस मट्टम ने सोमवार को गांधी जयंती पर बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने बीजेपी के इडुक्की जिला अध्यक्ष केएस अजी से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की। जैसे ही उन्होंने बीजेपी में शामिल हुए, इसके कुछ ही घंटों बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

चर्च ने कहा कि फादर मैटम को आदिमाली के पास मनकुवा सेंट थॉमस चर्च में पैरिश कर्तव्यों से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। पीटीआई ने इडुक्की डायोसीज़ के एक बयान के हवाले से कहा कि मनकुवा चर्च के फादर कुरियाकोस मट्टम को पादरी के रूप में उनके कर्तव्यों से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। चर्च के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई कानून के तहत की गई है।
उन्होंने बताया कि चर्च का कोई भी पादरी किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता है। ना ही सक्रिय भागीदारी कर सकता है। वहीं, चर्च के सूत्रों ने कहा कि 74 वर्षीय पादरी कुछ महीनों में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
बता दें कि पादरी उस वक्त भाजपा में शामिल हुए जब कैथोलिक चर्च मणिपुर हिंसा को लेकर पार्टी पर हमला कर रहा था। बीजेपी नेता केएस अजी ने अपने फेसबुक पोस्ट में पादरी की तस्वीर लगाई है। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि फादर मैटम देश में मौजूदा स्थिति को देखने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- केरल: मौत के रास्ते पर लेकर जा रहा था 'Google map', नदी में डूबने से दो कार सवार डॉक्टरों की गई जान












Click it and Unblock the Notifications