केरल: मौत के रास्ते पर लेकर जा रहा था 'Google map', नदी में डूबने से दो कार सवार डॉक्टरों की गई जान
GPS Misguides 2 Doctors Die: अब अगर लोग अंजान रोड पर चल रहे हैं तो रास्ता पूछने की बजाए टेक्नोलॉजी का यूज करते हैं और जीपीएस की मदद से अपनी मंजिल तक का सफर पूरा करते हैं। लेकिन कई दफा इसी टेक्नोलॉजी ने इंसान को मौत के मुंह में डाला है। अब ऐसी की घटना केरल से सामने आई है, जहां 2 डॉक्टरों की मौत की वजह GPS पर आंख मूंदकर भरोसा करना ही था।
केरल के एर्नाकुलम जिले में पारावुर में गोतुरुत के पास शनिवार रात पेरियार नदी में एक कार के डूबने से उसमें सवार दो डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच गए।

दोनों मृतक डॉक्टर कोडुंगलूर में एक प्राइवेट हॉस्टिपल में थे। जिनका नाम अद्वैत (29) और अजमल (29) था।दुर्घटना के समय दोनों डॉक्टर कार से कोच्चि से कोडुंगलुर लौट रहे थे। कार में सवार तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों ने बचा लिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गूगल मैप से नदी में गई कार
हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुआ, जब वे कोडुंगल्लूर लौट रहे थे और कथित तौर पर नेविगेट करने के लिए Google मैप का यूज कर रहे थे। नदी को पानी से भरी सड़क समझकर वे आगे बढ़ गए और कार डूबने लगी, अद्वैत और अजमल दोनों बाहर नहीं आ सके, जबकि अन्य तीन साथी बच गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और अग्निशमन सेवा कर्मियों और पुलिस को सूचित किया। अधिकारियों ने शवों को निकालने के लिए स्कूबा डाइविंग टीम को भी मौके पर भेजा।
हादसे को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों और अग्निशमन सेवा अधिकारियों ने कार से तीन लोगों को बचाया। हालांकि, तत्काल देखभाल के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण उस समय दृश्यता बहुत कम थी। वे Google मैप द्वारा दिखाए गए रास्ते को फॉलो कर रहे थे। लेकिन ऐसा लगता है कि मैप द्वारा सुझाए गए अनुसार बाएं मुड़ने के बजाय, वे गलती से आगे बढ़ गए और नदी में गिर गए।












Click it and Unblock the Notifications