Keral News: 'मुस्लिम बहुल मलप्पुरम में पिछड़े लोग डर कर जीने को मजबूर', SNDP नेता वेल्लापल्ली नटेशन बोले
Keral News: श्री नारायण धर्म परिपालन (SNDP) योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेशन ने केरल के मुस्लिम बहुल मलप्पुरम जिले को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने इस जिले को एक "अलग राष्ट्र" या "कुछ लोगों का विशेष राज्य" करार दिया।
SNDP योगम केरल की प्रभावशाली और संख्यात्मक रूप से मजबूत इझावा समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में बवाल मच गया है।

नटेशन ने क्या कहा?
शुक्रवार (4 अप्रैल) को चुंगथारा में समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नटेशन ने कहा, 'मालप्पुरम में पिछड़ा वर्ग हमेशा डर के माहौल में जी रहा है। यहां के लोग खुलकर सांस भी नहीं ले सकते। उन्हें सिर्फ वोटिंग मशीन समझा जाता है। मुझे लगता है कि यहां आप (इझावा समुदाय के लोग) अपनी स्वतंत्र राय के साथ नहीं रह सकते। मालप्पुरम कुछ खास लोगों का एक अलग राष्ट्र या एक अलग राज्य है।"
इझावा समुदाय के लोगों को कोई लाभ नहीं मिला?
नटेशन ने कहा कि यह स्थिति ही मालप्पुरम में इझावा समुदाय के पिछड़ेपन का कारण है। उन्होंने सवाल उठाया कि, 'देश को स्वतंत्र हुए कई दशक बीत गए, लेकिन क्या मालप्पुरम में रहने वाले इझावा समुदाय के लोगों को कोई लाभ मिला? मनरेगा (MGNREGA) को छोड़कर, ऐसा कौन सा क्षेत्र है जहां इस समुदाय की ठोस भागीदारी है?
ये भी पढ़ें Telangana Congress: दो साल में ही क्यों अलोकप्रिय हो गई कांग्रेस, MLC चुनाव में BJP की बड़ी जीत के मायने?
वोट बैंक की राजनीति पर निशाना
उन्होंने यह भी दावा किया कि इझावा समुदाय को वोट बैंक की राजनीति के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में राजनीतिक समीकरण गर्म हैं, और एसएनडीपी जैसे संगठनों का झुकाव राजनीतिक गठबंधनों पर बड़ा असर डाल सकता है।
ये भी पढ़ें K Annamalai News: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे अन्नामलाई? ये है सबसे बड़ा कारण












Click it and Unblock the Notifications