Kerala Man Shot Dead: इजरायली सीमा पर भारतीय की गोली मार कर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Kerala Man Shot Dead: 47 वर्षीय थॉमस गेब्रियल पेरीरा नामक व्यक्ति को जॉर्डन में सुरक्षा बलों ने गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। दरअसल,गेब्रियल पेरीरा अवैध रूप से सीमा पार करके इजराइल जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उसे गोली मार दी।

TMC on Election Commission

लंदन में रहने वाले रिश्तेदार ने दी जानकारी

थॉमस की पत्नी की बहन ने एएनआई को बताया, "मेरे रिश्तेदार का बेटा लंदन में है और उसी ने मुझे फोन करके इस घटना की जानकारी दी। हमें नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ। वह 5 फरवरी को यहाँ से चला गया।

9 फरवरी को मेरी बहन को एक कॉल आया। दो मिनट के कॉल में बहन ने सिर्फ़ उसके लिए प्रार्थना करने को कहा और कॉल काट दिया।"

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें कुछ दिन बाद एक ईमेल मिला जिसमें बताया गया कि, उसकी मृत्यु हो गई है और उसका शव वर्तमान में जॉर्डन के एक सरकारी अस्पताल में है।

ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: जे़लेंस्की ने अमेरिका के लिए जारी किया वीडियो संदेश, जानिए ट्रंप के लिए क्या कहा?

भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

जॉर्डन में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दूतावास को दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत के बारे में पता चला है। दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है और मृतक के पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए जॉर्डन के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।"

ये भी पढ़ें Himani Narwal Murder Case: हिमानी मर्डर केस में एक आरोपी गिरफ्तार, अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+