देशद्रोह मामले में फिल्म डायरेक्‍टर आयशा सुल्ताना को केरल HC ने दी एक हफ्ते के लिए अग्रिम जमानत

नई दिल्‍ली, 17 जून। राजद्रोह के एक मामले में लक्षद्वीप की फिल्‍म निर्माता आयशा सुल्‍ताना को केरल हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। गुरुवार को हाईकोर्ट ने आयशा को गिरफ्तारी से एक सप्ताह के लिए अंतरिम राहत दी है। जस्टिस अशोक मनन की सिंगल बेंच ने भी सुल्‍ताना को जांच में सहयोग करने और पूछताछ के लिए लक्षद्वीप में पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने आयशा सुल्ताना की अग्रिम जमानत की याचिका पर भी अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। दरअसल लक्षद्वीप प्रशासन ने आयशा सुल्ताना की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया है।

Recommended Video

    Ayesha Sultana को गिरफ्तारी से एक सप्ताह के लिए अंतरिम राहत, जानें पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी
    देशद्रोह मामले में फिल्म डायरेक्‍टर आयशा सुल्ताना को केरल HC ने दी एक हफ्ते के लिए अग्रिम जमानत

    क्‍या है पूरा मामला

    दरअसल हुआ ये था कि एक टीवी डिबेट शो में आयशा सुल्‍ताना ने कोरोना को केंद्र सरकार की साजिश बताया था। सुल्‍ताना ने आरोप लगाया था कि वहां के स्‍थानीय लोगों पर वायरस को बायो-वेपन की तरह इस्तेमाल किया गया है। इसे लेकर भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने सुल्‍ताना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब्दुल खादर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई। उन्‍होंने कहा कि सुल्‍ताना का ये कृत्‍य राष्‍ट्रविरोधी है जिसने केंद्र सरकार की देशभक्ति की छवि को धूमिल किया है। साथ ही उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।

    जानिए आयशा सुल्‍ताना के बारे में

    आयशा एक जानी मानी एक्‍ट्रेस, मॉडल और फिल्‍म डायरेक्‍टर हैं। वो लक्षद्वीप की ही रहने वाली हैं। हालांकि उनका जन्‍म बांग्‍लादेश के जेस्‍सोर में 1994 को हुआ था। शुरू से ही उनकी रूचि कला के क्षेत्र में रही है। उन्होंने गैसवर्क्स, लंदन प्रदर्शनी में अपनी क्यूरेटोरियल रिसर्च रेजीडेंसी पूरी की है। आपको बता दें कि ये फिल्ममेकर बिट्रो आर्ट्स ट्रस्ट का भी हिस्सा है, जिसका संगठन और संचालन ढाका स्थित कलाकारों के द्वारा किया गया है। 2014 में उन्हें समदानी कला पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+