शाहीन बाग को लेकर केरल के गवर्नर ने कहा- सड़क पर बैठना भी आतंकवाद जैसा

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के कारण विवाद में रहने वाले केरल के गर्वनर आरिफ मोहम्‍मद खान ने शुक्रवार को शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जो लोग सड़कों पर बैठे लोग आम लोगों के सामान्य जीवन में बाधा डाल रहे हैं और अपने विचार को दूसरों पर थोप रहे है, यह भी आतंकवाद का स्वरूप है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग से प्रर्दशनकारियों को हटाने के लिए वार्ताकार नियुक्त किए हैं।

Kerala governor says Forcing opinion on others by disrupting normal life a form of terrorism
शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान ने कहा कि, लोग सड़कों पर बैठे हैं और अपने विचार दूसरों पर थोपने के लिये आम जन-जीवन को बाधित कर रहे हैं जोकि आतंकवाद का एक रूप है। उग्रता केवल हिंसा के रूप में सामने नहीं आती। यह कई रूपों में सामने आती है। अगर आप मेरी बात नहीं सुनेंगे, तो मैं आम जनजीवन को प्रभावित करूंगा।

खान ने अपने भाषण में कहा, असहमति लोकतंत्र का सार है। इससे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन पांच लोग विज्ञान भवन के बाहर बैठ जाएं और कहें कि हमें यहां से हमें तब तक न हटाया जाए जब तक कि यह छात्र संसद एक प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर लेती, जिसे हम स्वीकार करते हैं। यह आतंकवाद का एक और रूप है। उन्होंने कहा, चीजों को उलझाइए मत। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दूसरों पर अपने विचार मत थोपिये।''

अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर खान ने कहा, अनुच्‍छेद 370 को निरस्त कर दिया गया है। मैं यहां से कोई बड़ा दावा नहीं करना चाहता। लेकिन जिस तरह से चीजें सामान्य हो रही हैं (कश्मीर में), मुझे इस बात का संदेह नहीं है कि हम आतंकवाद को काफी हद तक खत्म कर पाएंगे। इससे पहले भी वे सीएए-एनआरसी के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने वालों पर विवादित बयान दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+