Kerala Exit Poll: केरल में एक बार फिर विजयन की 'विजय', पोल ऑफ पोल्स में मिला पूर्ण बहुमत
तिरुवनंतपुरम, 29 अप्रैल। कोरोना वायरस संकट के बीच देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में आखिरी आठवें चरण का मतदान पूरा होते ही अन्य चार राज्यों के भी विभिन्न एग्जिट पोल सामने आने लगे। गौरतलब है कि भारतीय चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के नतीजे 2 मई को घोषित करेगा, लेकिन उससे पहले ही एग्जिट पोल में चुनावी राज्यों की किस्मत का फैसला कर दिया गया। केरल में एक बार फिर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की 'विजय' होती दिखाई दे रही है।

केरल के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो टाइम्स नाउ-सी वोटर, एबीपी न्यूज सी वोटर, इंडिया टुडे-माय एक्सिस और रिपब्लिक और सीएनएक्स के एग्जिट पोल में लेफ्ट शानदार वापसी करती नजर आ रही है। अब तक के सभी एग्जिट पोल में एलडीएफ को बड़ी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के ओवर ऑल नतीजों में भी एलडीएफ को पूर्ण रूप से बहुमत मिलता दिख रहा है। पोल ऑफ पोल्स के अनुसार केरल में एलडीएफ को 86-96 सीटें, यूडीएफ को 42-52 सीटें, बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य को 0 से 3 सीटें मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि केरल में 6 अप्रैल को मतदान किया गया था और यहां की 140 सीटों विधानसभा सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 71 है।
यह भी पढ़ें:@ Kerala Exit Poll 2021: केरल में LEFT के किले को तोड़ने में बीजेपी पस्त, विजयन होंगे फिर विजयी!
क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
रिपब्लिक और सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 72 से 80, यूडीएफ को 58 से 64, बीजेपी को शून्य से 5 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि अन्य के खाते में एक भी सीटें नहीं जाती दिख रही हैं।
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में लेफ्ट की हो वापसी हो रही है। लेफ्ट यानी एलडीएफ को जहां 71 से 77 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस यानी यूडीएफ को 62 से 68 सीटों पर सफलता मिल रही है। वहीं बीजेपी को शून्य से दो सीटें पर संतोष करना होगा।
टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल ने अनुमान के मुताबिक इस बार एलडीएफ को 74 सीटों से संतोष करना होगा यानी पिछली बार से 17 सीटें माइनस में है। यूडीएफ को बढ़त मिलती नजर आ रही है। 65 सीटों के साथ कांग्रेस को 18 सीटों का फायदा मिल रही है। वहीं बीजेपी को एक सीट से ही संतोष करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications