Kerala Exit Poll 2021: केरल में LEFT के किले को तोड़ने में बीजेपी पस्त, विजयन होंगे फिर विजयी!
Kerala Exit Poll 2021 एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में फिर से एलडीएफ की सरकार बनेगी जबकि यूडीएफ बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने से चूक सकती है।
तिरूवनन्तपुरम, अप्रैल 29: केरल अभी भी लेफ्ट का गढ़ माना जाता है और बीजेपी लाख कोशिशों के बाद भी ऐसा लग रहा है कि लेफ्ट के किले को ध्वस्त करने में बुरी तरह नाकाम साबित हो रही है। एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के आंकड़े तो फिलहाल यही कह रहे हैं कि केरल में लेफ्ट ही राइट है। इसवक्त केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ सत्ता में विराजमान है। केरल में 6 अप्रैल को मतदान किया गया था और यहां की 140 सीटों विधानसभा सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 71 है।

केरल में लेफ्ट की सरकार
एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि केरल में एक बार फिर से एलडीएफ की सरकार बनेगी। हालांकि, विपक्षी पार्टी यूडीएफ दावा कर रही है कि प्रदेश में इस बार उसकी सरकार बनने वाली है। लेकिन अगर एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल की बात करें तो आंकड़े यही कह रहे हैं कि फिर से एलडीएफ की ही सरकार बनेगी। एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में एलडीएफ को 42.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं यूडीएफ को 41.4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। यानि, एलडीएफ और यूडीएफ में काफी ज्यादा कड़ा मुकाबला है और किसी भी पार्टी को बहुमत मिल सकती है। वहीं बीजेपी को मत प्रतिशत में थोड़ा फायदा जरूर हुआ है और एग्जिट पोल में बीजेपी को 13.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

बन सकती है एलडीएफ की सरकार
एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में एलडीएफ को 71 से 77 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि यूडीएफ को 62 से 68 सीचटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं बात अगर बीजेपी की करें तो केरल में बीजेपी को शून्य से 2 सीटें मिलने का अनुमान एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल में लगाया गया है। केरल में विधानसभा का कार्यकाल एक जून को खत्म हो रहा है और इस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैं।

पिछले विधानसभा की स्थिति
बात अगर पिछले विधानसभा चुनाव की करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में एलडीएफ को 91 सीटें मिली थीं, जबकि यूडीएफ को 47 सीटों पर कामयाबी हासिल हुई थी। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। वहीं, पिछली बार बीजेपी ने भी एक सीट पर जीतने में सफलता हासिल की थी। पिछली बार बीजेपी ने केरल में 98 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सीपीआई ने पिछले बार 25 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा था, जिसमें उसे 19 सीटों पर कामयाबी हासिल हुई थी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications